
mars debilitated effects
भोपाल। पराक्रम के कारक ग्रह मंगल , 11 जुलाई की मध्य रात्रि को अस्त हो गए। यह 23 अक्टूबर को सुबह 06:36 मिनट पर पूर्व में उदय होंगे।
जानकारों के अनुसार जब कोई ग्रह सूर्य के अति करीब हो जाता है तब वह अस्त कहलाता है। वैदिक ज्योतिष के अनुसार मंगल क्रूर ग्रह है, अतः इसके अस्त होने से दुष्प्रभाव में वृद्धि होगी। लेकिन यह भी नहीं है की सभी पर इनका प्रभाव होगा ही है। यदि आपकी मंगल की प्रत्यंतर दशा चल रही है तो आपको इसकी अधिक अनुभूति होने की सम्भावना है।
पंडित सुनील शर्मा के अनुसार विक्रम संवत् 2076 में पृथ्वी पुत्र मंगल का अस्त होना बड़ी ज्योतिषीय घटना है। और इस बार/वर्ष मंगल दस पदाधिकारियों में से तीन पद पर ( धनेश : कोष के स्वामी,नीरशेष : धातुओं के स्वामी और शश्येष : चौमासा फसलों के स्वामी) विराजमान हैं।
इन पर गहरा असर : Big Effects ...
ज्योतिष गणना के अनुसार मंगल दिनांक 11 जुलाई की मध्य रात्रि 04:36 पर पश्चिम दिशा की ओर अस्त हो गए हैं, जो 23 अक्टूबर को सुबह 06:36 मिनट पर पूर्व में उदय होंगे। वहीं इससे होने वाले असर के संबंध में कहा जा रहा है कि इनके अस्त होने से भारतीय व्यापार, मानसून की पैदावार और हीरे जवाहरात और धातुओं के व्यापार पर गहरा असर पड़ेगा।
08 अगस्त की मध्य रात्रि को सिंह राशि में प्रवेश...
वहीं अस्त होने के मध्य भी मंगल 08 अगस्त की मध्य रात्रि के पश्चात् 04:46 मिनट पर सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। जहां पर ये 25 सितंबर की सुबह 06:31 मिनट तक रहेंगे। इसके बाद मंगल कन्या राशि में प्रवेश कर जाएंगे, जहां 10 नवंबर की दोपहर 02:23 मिनट तक रहेंगे।
देश के लिए बेहतर! Good for Country
ज्योतिष के जानकारों के अनुसार कोई भी ग्रह जब वह अस्त हो जाता है, तो तेजहीन रहता है। वहीं अधिकांश ज्योतिष के जानकारों के अनुसार मंगल का अस्त होना भारतवर्ष के लिए कुछ मामलों में बेहतर भी सिद्ध होगा, जैसे स्वतंत्र भारत की कुंडली का मारकेश मंगल है तो मारकेश का अस्त होना देश के लिए शुभ साबित होगा।
प्राकृतिक आपदाओं की ओर इशारा! Signals of Natural disasters
वहीं कुछ जानकारों के अनुसार मंगल का अस्त होना प्राकृतिक आपदाओं की ओर इशारा कर रहा है। बरसात और भूस्खलन से जन-धन की हानि हो सकती है।
वहीं पंडित सुनील शर्मा के मुताबिक सभी 12 राशियों पर भी इसका अलग-अलग प्रभाव पड़ना अब शुरू हो जाएगा।
ये पड़ेगा राशियों पर असर : Effect on zodiac sign
2.वृषभ राशि फल / Mars debilitat Effect on Tauras :
रुके हुए कार्य बनने लगेंगे और आकस्मिक धन प्राप्ति के योग भी बनेंगे।मंगल के अस्त होते ही इस राशि के लोगों को मानसिक तनाव से मुक्ति मिलना प्रारंभ हो जाएगी।
इस दौरान इस राशि के लोग महंगी वस्तु खरीद या बेच सकते हैं।मंगल के अस्त होने का इस राशि को अपनी वाणी पर अत्यधिक नियंत्रण रखना होगा, नहीं तो बनते काम बिगड़ जाएंगे। नेत्र विकार से बचें।
4.कर्क राशि फल / Mars debilitat Effect on cancer :
अपनी रणनीतियों को पूरी तरह से गुप्त रखना होगा। साथ ही कार्य के प्रति तन-मन और धन से समर्पित रहना होगा। इस राशि के जातकों को अत्यधिक सतर्क रहना होगा। यदि ऐसा करते हैं तो निश्चित रूप से बड़ी सफलता मिलेगी।
5. सिंह राशिफल / Mars debilitat Effect onleo :
इस दौरान आपको यात्रा-देशाटन का पूरा फल मिलेगा। मंगल के अस्त होते ही लंबे से चले आ रहे झगड़े या विवाद का निबटारा होगा। माता-पिता की सेहत को लेकर विशेष रूप से सतर्क रहें।
6. कन्या राशि फल / Mars debilitat Effect on virgo :
अधिकारियों से संबंध मधुर बनेंगे लेकिन, मंगल अस्त होने पर कन्या राशि के जातकों की आय में थोड़ी सी कमी आ सकती है। साथ ही संतान संबंधी दायित्वों की पूर्ति भी होगी।
7. तुला राशि फल / Mars debilitat Effect onlibra :
इस राशि के लोगों के स्थान परिवर्तन का योग भी बनेगा। वहीं मंगल अस्त होते ही तुला राशि के जातकों के कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा। पद और गरिमा की वृद्धि होगी।
8.वृश्चिक राशि फल / Mars debilitat Effect on scorpio :
किसी बड़ी कामयाबी का शुभ अवसर भी आपको प्राप्त होगा। मंगल अस्त होने से इस राशि के जातकों को मन बेचैन रहेगा, लेकिन संयम बनाए रखें। मुख्य रूप से जब कार्य में विलंब होने लगेगा तो मन बेचैन हो उठेगा।
9.धनु राशि फल / Mars debilitat Effect on sagittarius :
इस राशि के जातकों के कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा और योजनाएं समय से पूरी होंगी। काफी दिनों से चली आ रही परेशानियां मंगल के अस्त होते ही बिल्कुल कम हो जाएगी।
10. मकर राशि फल / Mars debilitat Effect on capricorn :
इस अवधि में किसी के साथ साझा व्यापार करने से परहेज करें। मंगल अस्त होने के बाद इस राशि के जातकों की शादी-विवाह संबंधी वार्ता सफल होगी।
11. कुंभ राशि फल / Mars debilitat Effect on Aquarius :
प्रयास करें कि वे किसी ऋण, रोग और शत्रुओं के शिकंजे में न आने पाएं, नहीं तो भविष्य में बड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। वहीं अब इस राशि के लोगों को फूंक-फूंक कर कदम उठाने की जरूरत है। परिवार के बड़ों से मधुर संबंध बनाकर रखें।
12. मीन राशि फल / Mars debilitat Effect on pisces :
मंगल के अस्त होने से इस राशि के जातकों के कार्यों में शिथिलता आने से आलस्य बढ़ेगा, लेकिन कालांतर में सूर्य के आने से परिस्थितियां अनुकूल बनेगी और अटके पड़े काम भी पूरे होने लगेंगे।
Published on:
14 Jul 2019 05:21 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
