4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रेलवे स्टेशन का मास्टर प्लान तैयार, 2018 में स्टेशन पर होंगे 10 बड़े बदलाव

स्टेशन के मॉडीफिकेशन से लेकर नया प्लेटफार्म तैयार करने तक की योजना
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Shiv Naryan

•

Updated: 6 Jan 2018, 10:48 AM IST

plan

bhopal railway station

भोपाल। साल 2017 के मई माह में आई स्टेशनों की स्वच्छता सर्वे रिपोर्ट में भोपाल रेलमंडल को स्टेशन की सफाई और स्वच्छता में शर्मसार कराने वाले भोपाल रेलवे स्टेशन का साल 2018 में कायाकल्प होगा। मंडल ने इसके लिए मास्टर प्लान तैयार कर लिया है। एक साल में यहां 10 बड़े बदलाव किए जाएंगे। स्टेशन के प्लेटफाम्र्स की फ्लोरिंग बदलने से लेकर नया प्लेटफार्म तैयार करना, खंडहर हो चुके भवनों, निर्माणों को तोड़ कर उनकी जगह नए निर्माण, प्लेटफार्म का विस्तार, नया लाउंज निर्माण, नई एंट्री सहित स्टेशन को स्वच्छ रखने के लिए किए जाने वाले बड़े बदलाव शामिल हैं। इसके क्रियान्वयन के लिए मंडल ने तेजी से काम भी शुरू कर दिया है।

अगले एक साल में ये होंगे काम
प्लेटफार्म नंबर 02 से लेकर 06 तक फ्लोरिंग बदलेगी

भोपाल रेलवे स्टेशन पर सबसे पहला काम प्लेटफार्म पर सफाई पर होगा। इसके लिए रेलवे ने सभी प्लेटफार्म की फ्लोरिंग बदलने का निर्णय लिया है। प्लेटफार्म नंबर ०२ से लेकर ०६ तक सभी जगह नई फ्लोरिंग की जाएगी। प्लेटफार्म नंबर एक पर दिसंबर १६ में स्टोन बिछाया गया था। इसी तर्ज पर सभी प्लेटफार्म पर फ्लोरिंग होगी।

नए प्लेटफार्म का निर्माण
स्टेशन पर लगातार बढ़ती ट्रेनों की संख्या को देखते हुए यहां नया प्लेटफार्म बनाया जाएगा। साथ ही प्लेटफार्म नंबर 06 का विस्तार होगा। एक योजना यह भी है कि निशातपुरा की तरफ एक नया प्लेटफार्म बनाया जाए ताकि मुख्य स्टेशन पर भीड़ कम हो।

बनेगा नया रेस्टरूम
प्लेटफार्म नंबर एक पर पिछले दो साल से टूटी पड़ी आरएमएस बिल्डिंग पर प्रस्तावित वीआईपी लाउंज की जगह रेस्टरूम अथवा कोई जनउपयोगी निर्माण किया जाएगा। रेलवे यहां पर नया एंट्री गेट भी बना सकता है।

टूटेंगे बी और सी केबिन

प्लेटफार्म नंबर एक पर इटारसी एंड और बीना एंड की तरफ बने सी और बी केबिन के पुराने निर्माण तोड़े जाएंगे। यहा पर रिक्त हुई जगहों पर नया निर्माण किया जाएगा।

सभी प्लेटफार्म पर होगी लिफ्ट, बढ़ेंगे एस्केलेटर

सभी प्लेटफार्म पर लिफ्ट लगाई जाएगी। वर्तमान में प्लेटफार्म नंबर एक, 04 एवं 06 की तरफ लिफ्ट लगी है। प्लेटफार्म नंबर 03 और 03 पर भी लिफ्ट लगेगी। प्लेटफार्म नंबर 06 की तरफ भी एक एस्केलेटर लगाया जाएगा।

प्लेटफार्म एक से जुड़ेगा फुट ओवर ब्रिज

स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक की तरफ आरपीएफ चौकी के पीछे बना नया फुटआेवर ब्रिज प्लेटफार्म नंबर एक से जुड़ेगा। यात्री फुटओवर ब्रिज से सीधे प्लेटफार्म पर आ सकेंगे।
स्टेशन पर डीलक्स शौचालयों का होगा निर्माण

स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक और 06 की तरफ डीलक्स शौचालयों का निर्माण होगा। प्लेटफार्म एक पर काम शुरू हो चुका है। एक शौचालय 06 नंबर पर भी बनेगा।

हटेगा आरपीएफ थाना, प्लेटफार्म का होगा विस्तार

प्लेटफार्म नंबर एक की तरफ बने आरपीएफ थाने को भी हटाया जाएगा। इससे रिक्त हुए स्थान पर प्लेटफार्म का विस्तार होगा।

प्लेटफार्म नंबर 06 पर बनी नई बिल्डिंग होगी शुरू

साल 2018 में प्लेटफार्म नंबर 06 पर बनी नई बिल्डिंग की शुरुआत भी कर दी जाएगी। इसके लिए भी रेलवे ने तैयारी शुरू कर दी है।

शुरू होगी मेडिकल सुविधा

साल 2018 में स्टेशन पर मेडिकल सुविधा भी शुरू कर दी जाएगी। इसके लिए राजधानी के कई बड़े अस्पतालों के आवेदन रेलवे के पास आ चुके हैं।

भोपाल रेलवे स्टेशन हमारी प्राथमिकता में है। इसके लिए हमने पूरा मास्टर प्लान तैयार किया है। इसे नए साल में पूरी तरह लागू किया जाएगा। इसकी कार्ययोजना बना ली गई है।
- शोभन चौधुरी, मंडल रेल प्रबंधक भोपाल