9 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

11 को आ सकती है कांग्रेस की पहली सूची

लोकसभा चुनाव : भोपाल-इंदौर से आ सकते हैं चौंकाने वाले नामसात मार्च को स्क्रीनिंग कमेटी 11 को कांग्रेस चुनाव समिति की बैठक

less than 1 minute read
Google source verification
Candidates searching for Lok Sabha in-charge of Congress

madhyapradesh-election

भोपाल. प्रदेश कांग्रेस अपने लोकसभा उम्मीदवारों की सूची को अंतिम रूप दे रही है। कुछ सीटों पर सिंगल नाम तय किए गए हैं। स्क्रीनिंग कमेटी की दूसरी बैठक दिल्ली में सात मार्च को होगी। इसमें सभी 29 सीटों पर विचार किया जाएगा। पार्टी सूत्रों के मुताबिक 11 मार्च को होने वाली केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में प्रदेश की आधी सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान हो सकता है। स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक अब मधुसूदन मिस्त्री की जगह पार्टी महासचिव और संगठन प्रभारी केसी वेणुगोपाल की अध्यक्षता में होगी। बैठक में सिंगल नाम पर सहमति बनाई जाएगी। भोपाल, इंदौर, जबलपुर और ग्वालियर की सीटों पर नाम का फैसला पार्टी राहुल गांधी करेंगे। ऐसा माना जा रहा है कि इन सीटों पर चौंकाने वाले नाम सामने आ सकते हैं, इनमें बाहरी बड़े चेहरे भी हो सकते हैं।

- ये हैं संभावित उम्मीदवार
गुना - ज्योतिरादित्य सिंधिया
छिंदवाड़ा - नकुलनाथ
रतलाम - कांतिलाल भूरिया
राजगढ़ - दिग्विजय सिंह
सीधी - अजय सिंह
सतना - राजेंद्र सिंह
मंदसौर - मीनाक्षी नटराजन
धार - गजेंद्र सिंह राजूखेड़ी
शहडोल - हिमाद्री सिंह
मुरैना - रामनिवास रावत
भिंड - महेंद्र बौद्ध
दमोह - रामकृष्ण कुसमरिया
खंडवा - अरुण यादव

- यहां बनाई पैनल
ग्वालियर - प्रियदर्शनीराजे सिंधिया और अशोक सिंह।
इंदौर - रेणुका पटवारी, अश्विन जोशी और सत्यनारायण पटेल।
सागर - निशंक जैन, प्रभुसिंह ठाकुर और अरुणोदय चौबे।
विदिशा - प्रतापभानु शर्मा, शैलेंद्र पटेल और राजकुमार पटेल।
होशंगाबाद - रामेश्वर नीखरा और सुरेश पचौरी।
खजुराहो - कविता सिंह, चंद्रिका प्रसाद द्विवेदी और रामकृष्ण कुसमरिया।
टीकमगढ़ - कमलेश वर्मा, सुरेंद्र चौधरी और शशि कर्णावत।
जबलपुर - आलोक चंसोरिया, राजेश पटेल, नीलेश अवस्थी और नरेश सराफ।
भोपाल - अरुणेश्वर सिंहदेव, कैलाश मिश्रा, संदीप दीक्षित और गोविंद गोयल।

कांग्रेस के सामने सभी सीटों पर जिताऊ उम्मीदवारों के नाम हैं। सर्वे और रायशुमारी मिले नामों की पैनल बनाई गई हैं। उम्मीदवारों के नाम जल्द ही घोषित किए जाएंगे।
- दीपक बावरिया, प्रदेश प्रभारी, कांग्रेस