14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बसपा की दूसरी लिस्ट जारी, 9 प्रत्याशियों के नाम घोषित, इस बार भी नहीं आया रामबाई का नाम

बसपा ने दूसरी लिस्ट में 9 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए गए हैं। ये सीटें ग्वालियर-चंबल, विंध्य और भोपाल रीजन के लिए हैं।

2 min read
Google source verification
BSP candidate list release for mp election 2023

बसपा की दूसरी लिस्ट जारी, 9 प्रत्याशियों के नाम घोषित, इस बार भी नहीं आया रामबाई का नाम

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 के लिए भारतीय जनता पार्टी की जहां तीसरी लिस्ट जारी हो चुकी है तो वहीं मायावती की बहुजन समाज पार्टी ने भी प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। बसपा ने दूसरी लिस्ट में 9 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए गए हैं। ये सीटें ग्वालियर-चंबल, विंध्य और भोपाल रीजन के लिए हैं।

दूसरी सूची में बसपा ने जिन 9 सीटों के लिए उम्मीदवार घोषित किए हैं, उनमें 3 सामान्य हैं। वहीं, 6 आरक्षित सीटों पर उम्मीदवार घोषित किए हैं। बता दें कि, इससे पहले बसपा ने अपनी पहली सूची में 7 उम्मीदवारों की घोषणा की थी। दोनों लिस्टों के उम्मीदवारों के नाम मिलाकर बसपा अबतक मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए 16 उम्मीदवार घोषित कर चुकी है।

यह भी पढ़ें- भाजपा, कांग्रेस और आप के बाद एमपी में सपा की एंट्री, अखिलेश यादव बोले- यहां धरातल विकास नहीं


किस सीट पर कौन उम्मीदवार ?

-जबलपुर पूर्व से बालकिशन चौधरी
-अमरपाटन से छन्गे लाल कोल
-भिंड से रक्षपाल सिंह कुशवाहा
-बैरसिया से विश्राम सिंह बौद्ध
-सीहोर से कमलेश दोहरे
-सोनकच्छ से डॉ एसएस मालवीय
-घट्टिया से जीवन सिंह देवड़ा
-गुन्नौर से देवीदीन आशु
-चंदला से दीनदयाल अहिरवार


दूसरी लिस्ट में भी राम बाई का नाम नहीं

दमोह जिले की पथारिया विधानसभा सीट से विधायक रामबाई का नाम बसपा की दूसरी लिस्ट में भी सामने नहीं आया है। रामबाई ने 2018 में बसपा के टिकट पर चुनाव जीता था। रामबाई की गिनती राज्य की तेज-तर्रार विधायकों में होती है। रामबाई के नाम को लेकर बसपा में सस्पेंस बढ़ता जा रहा है। 2018 में कांग्रेस की सरकार बनने पर बसपा ने बिना शर्त कमलनाथ की सरकार को समर्थन दिया था।

यह भी पढ़ें- Recall Story : खटलापुरा का वो हादसा, एक साथ जली थीं 10 चिताएं, एक को किया था सुपुर्द-ए-खाक


विंध्य और ग्वालियर चंबल पर फोकस

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में बसपा का फोकस विंध्य और ग्वालियर-चंबल अंचल में है। ये मध्यप्रदेश का यह इलाका उत्तरप्रदेश की सीमा से लगता है। इन क्षेत्रों में बसपा का अच्छा खासा प्रभाव देखने को मिलता है। राज्य में अक्टूबर महीने में आचार संहिता लगने की उम्मीद है।