pan card 10 digit meaning,PAN Card,Meaning of Numbers,pan card 10 digit stands,pan card 10
भोपाल। पैन कार्ड आज लोगों के लिए कितना जरुरी हो गया है इसका अंदाजा सभी को है। वैसे तो बैंक द्वारा वित्तीय लेन-देन में पारदर्शिता और उन पर नजर रखने के लिए इसे जरूरी माना जाता है लेकिन कई दफा ये हमारे पहचान पत्र के रूप में भी उपयोग में आता है। लेकिन, क्या आपने कभी अपने पैन कार्ड को गौर से देखा है! अगर देखा है तो क्या आपने कभी उसपर दर्ज 10 नंबरों के बारे में सोचा है कि आखिर ये नंबर क्यों दिए गए हैं और इसकी क्या अहमियत है। चलिए हम बताते आपको पैन कार्ड पर लिखे दस नंबरों का मतलब।
-आपके पेन कार्ड में आपकी जन्मतिथि के ठीक नीचे एक पर्मानेंट एकाउंट नंबर होता है।
-ये नंबर अंग्रेजी के बड़े अक्षरों से शुरू होते हैं और इसमें गणितीय संख्याएं भी शामिल होती हैं।
-ये आपके सरनेम के साथ-साथ आपकी पूरी शख्सियत को बयां कर देते हैं।
जानें पैन कार्ड पर लिखे हर नंबर का मतलब
-पैन कार्ड नंबर के पहले तीन डिजिट अंग्रेजी लेटर होते हैं।
-ये AAA, ZZZ या कुछ भी हो सकते हैं।
-यह तीनों डिजिट कौन से होंगे इसे आयकर विभाग तय करता है।
-पैन कार्ड नंबर का चौथा डिजिट भी अंग्रेजी का शब्द होता है।
-यह धारक के स्टेटस को बताता है।
ये हो सकती है चौथी डिजिट
P- एकल व्यक्ति
F- फर्म
C- कंपनी
A- AOP ( एसोसिएशन ऑफ पर्सन)
T- ट्रस्ट
H- HUF (हिन्दू अनडिवाइडिड फैमिली)
B-BOI (बॉडी ऑफ इंडिविजुअल)
L- लोकल
J- आर्टिफिशियल जुडिशियल पर्सन
G- गवर्नमेंट के लिए
-पैन कार्ड नंबर में दर्ज पांचवां डिजिट भी एक अंग्रेजी का शब्द होता है।
-यह धारक के सरनेम (जाति) के हिसाब से तय होता है।
-अगले चार डिजिट 0001 से लेकर 9999 तक कुछ भी हो सकते हैं।
-यह नंबर सीरीज मौजूदा समय में आयकर विभाग में चल रही सीरीज को दर्शाते है।
-इसका आखिरी डिजिट अल्फाबेट होता है, जो कोई भी हो सकता है।
पैन कार्ड के लिए ऐसे करें आवेदन
आयकर भुगतान के दायरे में आने वालों के लिए पैन कार्ड काफी जरूरी है। पैन कार्ड के लिए आपको 49 ए फॉम डाउनलोड करना होगा। इसे आप आयकर विभाग की वेबसाइट www.incometaxindia.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं।
यह फॉर्म आयकर पैन सेवा केंद्रों पर भी उपलब्ध होता है। आवेदन करने के बाद आपको एक नंबर मिलेगा। जिससे आप पता कर सकते हैं कि आपका पैन कार्ड बनने की किस प्रक्रिया में है और आपको यह कितने दिन में मिल जाएगा। इसे बनवाने में 150 से 200 रुपए तक का खर्च आता है।