7 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नीले ड्रम वाली मुस्कान मामले में एक और खुलासा, हत्या के बाद पति के दोस्त को दी थी गालियां और किया था यह काम

Meerut Neela Drum Murder Case : मेरठ के खौफनाक 'नीला ड्रम' हत्याकांड में आखिरी गवाह संजीव पाल ने कोर्ट में बड़ा खुलासा किया। हत्या के बाद पति का मोबाइल लेकर मुस्कान हिमाचल गई थी और दोस्त को गाली देकर चुप कराया था।

2 min read
Google source verification

नीले ड्रम वाली मुस्कान केस में नया खुलासा, PC- Patrika

मेरठ :मेरठ के चर्चित नीला ड्रम हत्याकांड में मंगलवार को जिला जज कोर्ट में 22वें और अंतिम गवाह संजीव पाल की गवाही हुई। संजीव पाल सौरभ राजपूत के बचपन के दोस्त हैं। उन्होंने कोर्ट को बताया कि सौरभ की हत्या के पांच दिन बाद 8 मार्च 2025 को उन्होंने सौरभ के मोबाइल पर कॉल किया था। चार बार कॉल करने के बाद भी कोई जवाब नहीं मिला। पांचवीं बार फोन मुस्कान ने उठाया और संजीव को गाली देते हुए कहा कि 'तुम्हें दिख नहीं रहा हम मनाली घूमने आए हैं? तुम बार-बार कॉल करके हमें परेशान कर रहे हो। सौरभ मेरे साथ ही है। अब इस नंबर पर कॉल मत करना।'

संजीव ने कोर्ट में यह भी बताया कि जब उन्होंने सौरभ से बात कराने की जिद की तो मुस्कान ने झूठ बोला कि सौरभ बाहर गए हैं। मुस्कान ने किसी भी तरह यह जाहिर नहीं किया कि सौरभ की हत्या हो चुकी है। बाद में 18 मार्च 2025 को जब हत्याकांड का खुलासा हुआ तब संजीव को सच्चाई पता चली।

मर्चेंट नेवी में काम करता था सौरभ राजपूत

सौरभ राजपूत पहले मर्चेंट नेवी में काम करते थे और बाद में लंदन की एक बेकरी में नौकरी करने लगे थे। वर्ष 2016 में सौरभ और मुस्कान रस्तोगी ने लव मैरिज की थी। दोनों की एक बेटी पीहू है। 24 फरवरी 2025 को सौरभ लंदन से भारत लौटे थे। 3 मार्च 2025 की रात मुस्कान ने खाने में बेहोशी की दवा मिलाकर सौरभ को बेहोश किया। उसी रात मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल ने चाकू से सौरभ के सीने में वार कर हत्या कर दी। इसके बाद दोनों ने सौरभ का सिर धड़ से अलग किया और दोनों हाथ कलाई से काट दिए।

नीले ड्रम डाले थे शव के टुकड़े

पूरी रात मुस्कान शव के साथ घर में रही, जबकि साहिल सिर को सूटकेस में भरकर अपने कमरे ले गया। 4 मार्च को दोनों ने बाजार से नीला प्लास्टिक ड्रम और सीमेंट खरीदा। शव के टुकड़ों को ड्रम में डालकर सीमेंट से जमा दिया। उसी शाम दोनों हिमाचल प्रदेश फरार हो गए और 17 मार्च को वापस लौटे। 18 मार्च 2025 को हत्याकांड का खुलासा हुआ और पुलिस ने मुस्कान व साहिल को गिरफ्तार कर लिया।

19 मार्च 2025 को दोनों को जेल भेज दिया गया। जेल में जांच के दौरान पता चला कि मुस्कान डेढ़ महीने की गर्भवती थी। 24 नवंबर 2025 को मुस्कान ने जेल में बेटी को जन्म दिया, जिसका नाम राधा रखा गया। सौरभ के परिवार का आरोप है कि यह बच्ची साहिल की है।

कोर्ट में संजीव पाल ने यह भी बताया कि मुस्कान ने सौरभ से अपने परिवार वालों के खिलाफ जाकर लव मैरिज की थी और सौरभ अपनी पत्नी को बहुत खुश रखने की कोशिश करता था। गवाहों की गवाही पूरी हो चुकी है।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग