
कानपुर,रावतपुर थाना क्षेत्र से एक हैरान करने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कुछ लोग आपस में जमकर मारपीट करते नजर आ रहे हैं। वीडियो की खास बात यह है कि मौके पर पुलिस की मौजूदगी भी दिखाई दे रही है, लेकिन पुलिसकर्मी झगड़ा शांत कराने के बजाय वीडियो बनाते हुए नजर आ रहे हैं। इस घटना को लेकर सोशल मीडिया पर पुलिस पर सवाल उठाते हुए लोगों की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। हालांकि, इस वायरल वीडियो की पुष्टि patrika.com नहीं करता है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह वायरल वीडियो रावतपुर स्थित गुरुदेव पैलेस चौकी के पास का बताया जा रहा है। वीडियो में एक अस्पताल के सामने दो पक्षों के बीच पहले कहासुनी होती है, जो जल्द ही हिंसक झड़प में बदल जाती है। दोनों पक्षों के लोग एक-दूसरे पर हमला करते हुए और पत्थरबाजी करते नजर आ रहे हैं। घटना के दौरान मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना के दौरान आसपास मौजूद स्थानीय लोगों ने झगड़ा शांत कराने की कोशिश की। कई लोग बीच-बचाव करते नजर आए, लेकिन दोनों पक्षों का गुस्सा इतना ज्यादा था कि विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा था। मारपीट करते रहे। जिससे मौके पर तनावपूर्ण स्थिति बन गई। इसी दौरान वहां मौजूद एक राहगीर ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो अपने मोबाइल में कैद कर लिया। बाद में इस वीडियो को सोशल मीडिया पर साझा कर दिया गया, जिसके बाद यह तेजी से वायरल हो गया और लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया।
मामले को लेकर रावतपुर थाना प्रभारी ने बताया कि वायरल वीडियो की जानकारी पुलिस को मिल चुकी है और इसकी जांच की जा रही है। फिलहाल किसी भी पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि लखनपुर क्षेत्र स्थित हॉस्पिटल में सिक्योरिटी गार्ड व उसके परिचितों के बीच पुरानी बात को लेकर कहासुनी के बाद मारपीट की घटना हुई।सूचना पर स्थानीय पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को शांत कराया गया। दोनों पक्षों को प्रार्थना पत्र देने हेतु बताया गया है।अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। सभी तथ्यों की से जांच की जा रही है और जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Published on:
08 Apr 2026 06:00 am
बड़ी खबरें
View Allकानपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
