
भोपाल। मध्यप्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग (medical education minister vishwas sarang ) का शनिवार को एक्सीडेंट हो गया। गुजरात चुनाव से लौटते समय हाइवे पर हुए एक्सीडेंट में वे बाल-बाल बच गए। गलत दिशा से आ रहे एक ट्रक ने उनकी कार को टक्कर मार दी। टक्कर उसी तरफ मारी जिस तरफ मंत्री विश्वास सारंग बैठे हुए थे। खुशकिस्मती रही कि इस घटना में मंत्री सारंग बाल-बाल बच गए।
मध्यप्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग शनिवार को एक सड़क दुर्घटना में बाल-बाल बच गए। विश्वास सारंग गुजरात में चुनावी दौरे पर हैं। जब वे कांकरेज विधानसभा में कार्यकर्ताओं की बैठक से लौट रहे थे तभी भिलड़ी में यह हादसा हो गया। ट्रक रांग साइड से आगे बढ़ रहा था। मंत्री के साथ ही उनका स्टाफ और सुरक्षाकर्मी भी सुरक्षित हैं।
कार का गेट फंस गया था
मंत्री विश्वास सारंग अपने वाहन में आगे की सीट पर बैठे थे। तभी रांग साइड आए ट्रक ने उनकी कार में टक्कर मार दी। जिस तरफ मंत्री बैठे थे टक्कर उसी गेट पर हुई। टक्कर के बाद मंत्री की कार का गेट फंस गया, बड़ी मुश्किल से उन्हें बाहर निकाला गया। इस दौरान वहां जाम भी लग गया था। थोड़ी देर में जाम खुलवाया जा सका।
चार विधानसभा की जिम्मेदारी
मंत्री विश्वास सारंग लगातार गुजरात का चुनावी दौरा कर रहे हैं। पिछले कुछ दिनों में वे कई सभा ले चुके हैं। उन्हें गुजरात के बनासकांठा जिले की चार विधानसभा का जिम्मा दिया गया है। इसलिए वे कई क्षेत्रों में लगातार चुनावी दौरा कर रहे हैं।
यह भी पढ़ेंः
Updated on:
19 Nov 2022 06:10 pm
Published on:
19 Nov 2022 06:09 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
