6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विधायक के खिलाफ मीना समाज ने खोला मोर्चा

विधायक, पार्षद विवाद मामला, प्रदेश संगठन की गठित सामाजिक समिति की पहली बैठक, जनचेतना यात्रा निकालकर संगठन दिखाएगा ताकत
2 min read
Google source verification
news

विधायक के खिलाफ मीना समाज ने खोला मोर्चा

भोपाल. हाल ही में कोलार में भूमिपूजन के दौरान हुए विधायक और पार्षद विवाद के मामले में अब मीना समाज सेवा संगठन ने विधायक के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इस विवाद के बाद बनी संगठन की पांच सदस्यीय समिति की पहली बैठक रविवार को कोलार स्थित पहाड़ावाली मंदिर में आयोजित की गई। इस बैठक में कई प्रस्तावों को पारित कर समाज द्वारा हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा के खिलाफ चरणबद्ध आंदोलन चलाने का निर्णय लिया है।

जन चेतना यात्रा और हस्ताक्षर अभियान को लेकर सहमति

यह बैठक जिलाध्यक्ष मनफूल मीना के नेतृत्व में आयोजित की गई। संरक्षक लखन सिंह मीना ने बताया कि बैठक में दो महत्वपूर्ण मुद्दे जन चेतना यात्रा और हस्ताक्षर अभियान को लेकर सहमति बनी। जनचेतना यात्रा के तहत मीना समाज के वरिष्ठ समाजसेवी, युवक, युवतियां, महिलाएं गांव गांव जाकर हुजूर विधायक का काला चि_ा समाज के सामने रखेंगे।

जनसंपर्क अभियान

जनचेतना यात्रा के माध्यम से पम्पलेट वितरित कर समाज के लोगों को जागृत किया जाएगा। संगठन अगले चरण में मीना समाज के साथ अन्य सामाजिक संगठनों और ओबीसी समाज को जोडकर विशाल रैली, सभाएं और जनसंपर्क अभियान चलाकर विधायक द्वारा किए गए महिला पार्षद के अधिकारों का हनन, महिला के अपमान और हुजूर विधानसभा में फैली अव्यवस्था को घर घर तक पहुंचाएगा।

सामूहिक हस्ताक्षर अभियान

इसके साथ ही संगठन सामूहिक हस्ताक्षर अभियान चलाकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं प्रदेशाध्यक्ष राकेश सिंह को हस्ताक्षर की प्रति सौंपकर हुजूर विधानसभा क्षेत्र से ऐसे विधायक को टिकट नही देने की मांग करेगा।

संगठन ने चेतावनी दी है कि भाजपा संगठन ने उनकी नही सुनी तो समाज विधानसभा चुनाव में विधायक को हराने के लिए अपनी पूरी ताकत लगाएगा। बैठक में राजेंद्र सिंह मीना, हरभजन मीना, मंजीत मारण, मोहन मीना सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

सामाजिक संगठनों और ओबीसी समाज को जोडकर विशाल रैली, सभाएं और जनसंपर्क अभियान चलाकर विधायक द्वारा किए गए महिला पार्षद के अधिकारों का हनन, महिला के अपमान और हुजूर विधानसभा में फैली अव्यवस्था को घर घर तक पहुंचाएगा।