scriptकरवाचौथ पर मेंहदी का रंग गाढ़ा लाने के लिए बाद में लगा लें बस ये 1 चीज | mehandi ka rang gadha kaise karen | Patrika News

करवाचौथ पर मेंहदी का रंग गाढ़ा लाने के लिए बाद में लगा लें बस ये 1 चीज

locationभोपालPublished: Oct 21, 2021 12:36:52 pm

Submitted by:

Ashtha Awasthi

– मेंहदी लगाने से पहले कुछ बातों का जरूर ध्यान रखें…

mehndi.png

mehandi

भोपाल। हिंदू पंचाग के अनुसार कार्तिक मास (Kartik Month) में कृष्ण पक्ष (Krishna Paksha) की चतुर्थी तिथि को करवा चौथ का व्रत (Karwa Chauth Vrat) रखा जाता है। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए कामना करती हैं और व्रत रखती हैं। उदया तिथि के अनुसार करवा चौथ का व्रत कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष में चतुर्थी तिथि 24 अक्टूबर 2021 दिन रविवार है। इसलिए करवा चौथ का व्रत 24 अक्टूबर को रखा जाएगा। चतुर्थी तिथि आरंभ- 24 अक्टूबर 2021 रविवार को सुबह 03:01 मिनट से चतुर्थी तिथि का समापन- 25 अक्टूबर 2021 सोमवार को सुबह 05: 43 मिनट पर होगा।

पति की लंबी उम्र के लिए किए गए इस व्रत में कई महिलाएं हाथों पर अपने हमसफर के नाम की मेहंदी (Karwa Chauth 2021 Mehndi Designs) भी लगवाती हैं। मेहंदी लगाने से आपके हाथों की सुंदरता भी बढ़ जाती है। ऐसे में आप ट्रेंडी डिजाइंस की मेहंदी को अपने हाथों में लगा सकती हैं। ऐसा माना जाता कि करवा चौथ की मेहंदी का रंग जितना गहरा होता है, उस महिला को अपने पति और ससुराल से खूब प्यार मिलता है। अगर इस करवाचौथ आप भी अपनी मेंहदी को खास रंग देना चाहती हैं तो मेंहदी लगाने से पहले कुछ बातों का जरूर ध्यान रखें। जानिए क्या हैं वे जरूरी बातें….

gettyimages-627171710-170667a.jpg

इन बातों का रखें ध्यान

– अपने हाथों को पहले अच्छी तरह से साफ़ कर लें। उन पर किसी भी तरह की गंदगी नहीं होनी चाहिए।
– मेहंदी लगाने से पहले किसी भी तेल के इस्तेमाल से बचें। अगर तेल लगा हुआ है तो पहले उसे साबुन से हटायें।
– मेहंदी लगाते समय हाथों में कोई भी चिकनाई नहीं होनी चाहिए अन्यथा मेहंदी का रंग नहीं चढ़ेगा।
– अगर आप वैक्स आदि करवाती है तो ये सभी मेहंदी लगवाने से पहले ही करवा लें।
– मेंहदी लगाने के पहले नेल पेंट न लगाएं।
– नेल्स को पहले से ही शेप दे लें।
– हाथों पर कोई भी क्रीम न लगाएं।


अपनाएं ये उपाय

– मेहंदी लगाने से पहले हाथों को अच्छी तरह से साफ करें और नीलगिरी या मेहंदी का तेल जरूर लगाएं। यह तेल बाजार में आसानी से उपलब्ध होता है।

– हड्डियों के दर्द को खत्म करके के साथ-साथ बाम आपके हाथों की मेहंदी का रंग भी गहरा कर सकता है।

– मेहंदी का रंग गहरा करने के लिए पहले आप मेहंदी पर नींबू-चीनी का रस लगाएं। फिर इसके बाद तवे पर कुछ लौंग गर्म करें और लौंग से निकलने वाले धुएं से हाथों को भाप दें।

– अचार के तेल का इस्तेमाल करके भी मेहंदी का रंग गाढ़ा किया जा सकता है। इसके लिए मेहंदी सूखने के बाद उसपर अचार का तेल लगाएं। कुछ ही समय में मेहंदी का रंग डार्क हो जाएगा।

https://www.dailymotion.com/embed/video/x84z5dc
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो