
भोपाल। जाने माने फिल्म अभिनेता ऋषि कपूर का मुंबई में निधन हो गया। उनके निधन से मध्यप्रदेश में भी शोक की लहर दौड़ गई। ऋषि कपूर तीन साल पहले मध्यप्रदेश आए थे तब वे काफी चर्चाओं में आ गए थे। उन्होंने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के विधानसभा क्षेत्र की सड़कों की आलोचना की थी। उन्होंने चौहान को नसीहत तक दे डेली थी।
पत्रिका.काम आपको बताने जा रहा है फिल्म अभिनेता ऋषि कपूर से जुड़े कुछ किस्से...।
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने फिल्म अभिनेता ऋषि कपूर के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने अपने शोक संदेश में कहा है कि -
बिछड़े वो कुछ इस अदा से कि रुत ही बदल गई।
एक शख़्स ही सारे दिलों को वीरान कर गया।
फिल्मों का समृद्ध संसार जिनके बिना स्वयं को सदैव अधूरा महसूस करेगा, उनके असमय जाने से दिल भारी है। #RishiKapoor जी के निधन से उत्पन्न मनोरंजन जगत के शून्य को
6 फरवरी 2017 को मध्य प्रदेश के होशंगाबाद एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने आए ऋषि कपूर भोपाल के राजाभोज एयरपोर्ट से सड़क मार्ग से होशंगाबाद गए थे। तब वे बुदनी की खराब सड़क और वहां के जाम में फंस गए थे। इस पर वे भड़क गए और उन्होंने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को नसीहत तक दे डाली। गौरतलब है कि यह बुदनी विधानसभा क्षेत्र शिवराज सिंह का ही विधानसभा क्षेत्र है और शिवराज सिंह तब भी मुख्यमंत्री थे।
अच्छी सड़कें बनाने में क्यो विफल
बॉलीवुड अभिनेता ऋषि कपूर ने प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज चौहान से इस मामले को देखने और इसमें काम करने के लिए अनुरोध किया है। मध्य प्रदेश की सड़कों से नाखुश ऋषि कपूर का कहना था कि जब दूसरे राज्यों में अच्छी सड़कें हैं तो मध्य प्रदेश अच्छी सड़कों को बनाने में विफल क्यों है। इसके साथ ही उन्होंने शिकायत करते हुए कहा कि 'जब भारत में हर जगह उत्कृष्ट सड़कों का निर्माण किया जा रहा है, राजमार्गों और चार लेन की सड़कों का निर्माण किया जा रहा है तो इस तरह की सड़कों का निर्माण मध्य प्रदेश में क्यों नहीं किया जा रहा है।
उन्होंने विशेष रूप से भोपाल-नागपुर रोड के बारे में बात करते हुए कहा था कि सड़कों के नाम पर यह संकरी गलियां यात्रा को कठिन बना देती हैं। इसके साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से इन सड़कों को सुधरवाने का अनुरोध किया था।
ऋषि बोले भयानक अनुभव
गौरतलब है कि ऋषि कपूर भोपाल से होशंगाबाद आए हुए थे तब रास्ते में उन्हें भारी ट्रैफिक का सामना करना पड़ा था। उन्होंने कहा था भोपाल से आते वक्त मुझे ट्रैफिक का सामना करना पड़ा जो कि मेरे लिए एक बहुत ही भयानक अनुभव था। विडंबना की बात यह है कि यह सड़क बुदनी जो कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का निर्वाचन क्षेत्र है उससे गुजरती है।
इन हस्तियों को भी हुई थी दिक्कत
यह पहली बार नहीं है जब मध्य प्रदेश के बुनियादी ढांचे के जांच के दायरे में आए हैं। इससे पहले बॉलीवुड अभिनेत्री हेमा मालिनी और रवीना टंडन भी सड़कों की खराब हालत को लेकर नाराज़गी जता चुकी हैं। ऋषि कपूर होशंगाबाद में एक संगीत संस्था का उद्घाटन करने के लिए आए हुए थे, लेकिन गोमांस खाने के बारे में अपने ट्विटर बयान के लिए उन्हें भगवा कार्यकर्ताओं के एक समूह के विरोध का सामना भी करना पड़ा।
होशंगाबाद में की थी सफाई
फिल्म अभिनेता ऋषि कपूर स्वच्छता अभियान के तहत होशंगाबाद आए थे। उन्होंने शहर के रामजीबाबा समाधि से सेठानीघाट तक सड़क पर झाड़ू लगाई थी। वे पर्यटन घाट पर ऋषि कपूर सांस्कृतिक संध्या में शामिल हुए थे। इस आयोजन में ऋषि कपूर के साथ उज्जबेकिस्तान की फिल्म अभिनेत्री रेगिना और कवि अशोक चक्रधर भी आए थे।
ऋषि कपूर का बैग फ्लाइट में छूटा, हंगामा
अभिनेता ऋषि कपूर का बैग एयर इंडिया की फ्लाइट में छूट गया था। इससे नाराज ऋषि कपूर ने भोपाल के राजा भोज एयरपोर्ट पर हंगामा कर दिया था। दूसरे दिन ऋषि का बैग अगली फ्लाइट से भोपाल आया था।
Published on:
30 Apr 2020 11:19 am
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
