
आसमान में आज अनूठा खगोलीय नजारा दिखेगा
उज्जैन. आसमान में आज अनूठा खगोलीय नजारा दिखेगा। सौरमंडल के पांच प्रमुख ग्रह एक लाइन में दिखाई देंगे, जीवाजी वेधशाला के अधिकारियों के अनुसार नवग्रहों में से पांच प्रमुख ग्रह बुध, गुरू, शुक्र, चंद्रमा और मंगल आज एक सीध में दिखाई देंगे। इनके साथ ही यूरेनस यानि अरूण ग्रह भी होंगेै। इस प्रकार यूरेनस और पांच प्रमुख ग्रहों को मिलाकर कुल छह गृह एक सीध में नजर आएंगे। खगोल विज्ञान के नजरिए से यह अनूठा अवसर होगा।
जीवाजी वेधशाला की रिपोर्ट में बताया कि सायन खगोलीय गणना के अनुसार 28 मार्च को मेष राशि में सूर्य 7 अंश पर रहेगा। वहीं बुध ग्रह 18 अंश 12 कला एवं बृहस्पति ग्रह 18 अंश 14 कला पर होंगे। वृषभ राशि में शुक्र ग्रह 13 अंश 35 कला एवं अरुण ग्रह यानि यूरेनस 16 अंश 36 कला पर होंगे। कर्क राशि में मंगल ग्रह 1 अंश 21 कला एवं चंद्रमा 1 अंश 16 कला पर होगा। हम बुध एवं बृहस्पति तथा मंगल एवं चंद्रमा की युति को आकाश में देख सकेंगे। बृहस्पति तथा बुध ग्रह सूर्य के नजदीक होने से इन्हें हम बहुत अल्प समय के लिए देख सकेंगे। 28 मार्च को सप्तमी का चंद्रमा लगभग सिर के ऊपर दिखाई देगा। इसके पास ही मंगल ग्रह दिखाई देगा। सबसे चमकदार शुक्र ग्रह के पास आप अरुण ग्रह को देख सकेंगे।
रिपोर्ट के अनुसार मंगलवार को सूर्य की कांति 2 अंश 54 कला उत्तर, बुध की कांति 7 अंश 35 कला उत्तर, बृहस्पति की कांति 6 अंश 11 कला उत्तर, शुक्र की कांति 16 अंश 44 कला उत्तर, अरुण की कांति 16 अंश 30 कला उत्तर, मंगल की कांति 25 अंश 32 कला उत्तर तथा चंद्रमा की कांति 27 अंश 31 कला उत्तर होगी। इस प्रकार इन ग्रहों को लगभग एक सीध में भी देखा जा सकेगा। जीवाजी वेधशाला के अधीक्षक डॉ. आरपी गुप्त के अनुसार इन घटनाओं को देखने के लिए टेलीस्कोप की जरूरत नहीं होगी। बादल नहीं होने की स्थिति में खुले स्थान से आकाश में इन घटनाओं को आसानी से देखा जा सकेगा। जबकि ज्योतिष शास्त्र में भी इसका महत्व है।
Published on:
28 Mar 2023 09:54 am
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
