1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शनिवार को बुध का हुआ तुला राशि में प्रवेश, जानिये क्या पड़ेगा आप पर असर

ज्योतिष में बुध ग्रह को बुद्धि,विवेक व ज्ञान का कारक माना जाता है। यह अपनी उच्च राशि त्यागकर शुक्र की राशि तुला में 14 अक्टूबर को प्रवेश कर गया है।

2 min read
Google source verification
Budh Graha Transit

भोपाल। बुध ग्रह का अपनी उच्च राशि त्यागकर शुक्र की राशि तुला में प्रवेश शनिवार को सुबह 5.30 पर चित्रा नक्षत्र में हुआ। अब बुध ग्रह 2 नवंबर तक तुला राशि में ही रहेगा।
पंडित सुनील शर्मा के अनुसार बुध का राशि परिवर्तन ग्रह सभी राशि के जातकों को प्रभावित करेगा। इसके चलते जहां कुछ राशि वालों को सतर्क रहने की जरूरत है वहीं कई राशियों के लिए यह भाग्य का द्वार भी खोलेगा। बुध के इस राशि परिवर्तन से जिस प्रकार के योग बन रहे हैं उसके अनुसार यह राशि परिवर्तन आपको किस तरह प्रभावित करेगा, आइये जानते हैं...

आपकी राशि पर यह होगा असर! ...
1- मेष राशि : यदि आपकी राशि मेष है तो बुध के इस राशि परिवर्तन के बाद अब आपके दैनिक व्यापार-व्यवसाय में परिश्रम द्वारा सफलता के योग उत्तम रहेंगे। दाम्पत्य जीवन में अनुकूल स्थिति रहेगी।

2- वृषभ राशि : इस राशि वालों को बुध के इस राशि परिवर्तन के बाद शत्रु पक्ष से सावधानी रखने की जरूरत है। इस दौरान इनका प्रभाव भी बना रहेगा। कर्ज की स्थिति में सुधार भी होगा। संतान से लाभ, बचत के योग बनेंगे।

3- मिथुन राशि : यदि आपकी राशि मिथुन है तो बुध के इस राशि परिवर्तन के बाद अब आप विवेक का इस्तेमाल कर सुखद स्थिति पाएंगे। प्रभाव में वृद्धि होगी। पारिवारिक समस्या का समाधान होगा।

4- कर्क राशि : बुध के राशि परिवर्तन के बाद अब इस राशि वालों को पारिवारिक मामलों में संभलकर चलना होगा, वहीं खर्च की स्थिति में वृद्धि होगी। साझेदारी में सोच-विचारकर कदम बढ़ाएं।

5- सिंह राशि : इस राशि के जातक अब पराक्रम द्वारा आर्थिक स्थिति में सुधार कर पाएंगे। धन की बचत के योग भी हैं, वहीं कुटुम्बियों पर खर्च होगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

6- कन्या राशि : कन्या राशि वाले वाणी द्वारा विपरीत परिस्थितियों को भी अनुकूल बना लेंगे। राजकीय कार्य बनेंगे। प्रभाव में कुछ कमी रह सकती है।

7- तुला राशि : इस राशि वाले लोग भाग्य में वृद्धि के साथ कुछ महत्वपूर्ण कार्य में सफल भी होंगे। बाहरी संपर्कों से लाभ हो सकता है, वहीं यात्रा के योग भी बनेंगे।

8- वृश्चिक राशि : बुध के राशि परिवर्तन के बाद वृश्चिक राशि वालों को परिश्रम अधिक करने पर भी उत्तम लाभ की आशा कम ही रहेगी। आर्थिक मामलों में जोखिम के कार्यों से बचना होगा।

9- धनु राशि : इस राशि वालों के लिए आर्थिक प्रयासों में सफलता की उम्मीद अधिक रहेगी। नौकरीपेशा लाभान्वित होंगे। जीवनसाथी का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी।

10- मकर राशि : मकर राशि वाले इस राशि परिवर्तन के बाद परिश्रम द्वारा भाग्योन्नति कर पाने में समर्थ होंगे। इसके अलावा इन्हें इस दौरान शत्रु पक्ष से सतर्क रहना होगा साथ ही उधार लेने से भी बचना होगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

11- कुंभ राशि : इस राशि वालों को इस काल में संतान के मामलों में सावधानी रखनी होगी। कुंभ राशि वाले इस दौरान भाग्य में कुछ कमी महसूस करेंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। प्रेम के मामलों से बचें।

12- मीन राशि : मीन राशि वालों के लिए यह समय थोड़ा परेशानी देने वाला रहेगा। इस दौरान पारिवारिक समस्या रहेगी, वहीं खर्च भी होगा। ऐसे में उन्हें दैनिक व्यवसाय में सावधानी रखनी होगी। साथ ही इस राशि के जातक जमीन संबंधित कार्य से बचें।

पंडित शर्मा के अनुसार बुध से जुड़ी परेशानियों से बचने के लिए बुधवार को सवा पाव खड़े मूंग गाय को खिलाएं। हरा रूमाल पास में रखें। बुधवार को गणेशजी को लड्डू का प्रसाद चढ़ाएं। इसके साथ ही श्रीगणेश की पूजा करने से भी बुध संबंधी समस्याओं का निदान होता है।

Story Loader