24 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

MP Rain: मानसून अपडेट, 17-18-19 जून को 30 जिलों में Alert घोषित

MP Rain Alert: मौसम विभाग ने बताया है कि 2024 में मानसून दो दिन देरी के साथ 18-19 जून तक मध्य प्रदेश में एंट्री करेगा।

2 min read
Google source verification
MP Rain Alert

MP Rain Alert

MP Rain Today: पूरे मध्यप्रदेश में प्री मानसून गतिविधियां शुरू हो चुकी हैं। कई जिलों में आंधी-पानी का दौर चालू है। बीते दिन भी ऐसा ही मौसम प्रदेश के कई जिलों में देखने को मिला। छिंदवाड़ा, सीहोर सहित कई जिलों में बारिश हुई, जबकि राजधानी भोपाल में भी रात को बूंदाबांदी हुई और बादल छाए रहे। सिवनी, रायसेन, बुरहानपुर और धार में भी पानी गिरा। मौसम विभाग ने मध्यप्रदेश के 30 जिलों के लिए अलर्ट घोषित किया है।

मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि प्रदेश में मानसून की एंट्री गड़बड़ाती दिख रही है। तय समय से 2-3 दिन के बाद ही मानसून के आने की संभावना दिख रही है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में दो चक्रवाती परिसंचरण तंत्र सक्रिय है। दक्षिण हिस्से में बारिश और तेज हवा की स्थिति बनी हुई है। यही कारण है कि मानसून थोड़ा सा आगे बढ़ सकता है। मौसम विभाग ने कहा है कि 17-18-19 जून को मध्यप्रदेश के 30 जिलों में कहीं बारिश, कहीं आंधी के साथ गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।

ये भी पढ़ें: 48 घंटे अहम… एंट्री लेने जा रहा प्री-मानसून, 36 जिलों में धुंआधार बारिश अलर्ट

इन 30 जिलों में Alert घोषित

मोसम विभाग ने धार, अलीराजपुर, झाबुआ, सीधी, खरगोन, बड़वानी, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, सिवनी, बालाघाट और मंडला में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी गया है। तो वहीं भोपाल, इंदौर, उज्जैन, रतलान, राजगढ़, शाजापुर, रायसेन, विदिशा, सीहोर, कटनी, उमरिया, शहडोल और अनूपपुर में आंधी का येलो अलर्ट जारी किया गया है तो दूसरी ओर रीवा, मऊगंज और सिंगरौली में गर्म हवाएं लोगों को परेशान कर सकती हैं।

इन जिलों में सबसे ज्यादा गर्मी

मध्यप्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान छतरपुर में 45.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। खजुराहो में 45.4, सतना में 45.2, निवाड़ी में 45.02, ग्वालियर में 44.5, नौगांव में 44.5, सिंगरौली में 44.3, शहडोल में 44, सीधी में 43.8, दमोह में 43.6, सागर में 42.6, जबलपुर में 41.8, भोपाल में 39.02 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। प्रदेश में सबसे कम अधिकतम तापमान पचमढ़ी में 35.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।