
astrology
भोपाल। रोना इंसान का स्वभाविक नेचर होता है। किसी दुख में, खुशी में, इमोशनल हो जाने पर इंसान के अपने आप आंसू आ जाते हैं लेकिन ये बात भी काफी प्रचलित है कि लड़कियां, लड़कों से तुलना में ज्यादा जल्दी और ज्यादा रोती हैं। ऐसी लड़कियों से लड़के खुद को दूर रखने में ही भलाई समझते हैं, लेकिन आपको ये बात जानकार हैरानी होगी की बात-बात पर रोने वाली लड़कियां अंदर से बहुत ज्यादा मजबूत और गुणों से भरी हुई होती हैं। इन लड़कियों के अंदर आम लड़कियों से ज्यादा गुण होते हैं। जानिए क्या हैं वे गुण.....
होती है प्यार करने वाली
बहुत जल्दी और छोटी सी बात पर रोने वाली लड़कियां अपने परिवार और अपने प्रेमी से बहुत ज्यादा प्यार करती हैं। वे उनके खुद से दूर होने के ख्याल से ही सहम जाती हैं यही सबसे बड़ी वजह है की ऐसी लड़कियां कभी भी किसी का दिल दुखाने के बारे में सोच भी नहीं सकती। सबके साथ प्यार से रहती हैं।
नहीं रखती कोई तनाव
ज्यादा जल्दी रोने वाली लड़कियों का मन बहुत शांत होता है। न भरके रोने से इनका मन शांत हो जाता है और इनके दिमाग में चल रही सारी परेशानियां भी दूर हो जाती हैं। जिसके कारण इन मन काफी ज्यादा शांत रहता है। ये मानसिक रुप से मजबूत होती हैं। इस तरह की लड़कियां एक बार रोने के बाद अपने किसी भी गम को हंसकर सह लेती हैं।
समझती हैं दूसरों की भावनाएं
ज्यादा जल्दी रोने वाली लड़कियां प्यार करने के साथ-साथ बहुत ज्यादा ख्याल रखने वाली भी होती हैं, मुसीबत के समय में ये अपने दोस्तों और परिवारवालों को कभी भी अकेला नहीं छोड़ती। इमोशनल होने की वजह इस तरह की लड़कियां किसी की भी भावनाओं , दुःख-दर्द को जल्दी से समझ लेती हैं। ये उन लोगों में से एक होती है जो दूसरों के दर्द पर मरहम लगाती हैं।
Published on:
05 May 2019 05:20 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
