22 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शिक्षा मंत्री की बहू ने लगाई फांसी, पारिवारिक विवाद में उठाया कदम

शाजापुर जिले के पोंचानेर गांव में स्थित मंत्री के मकान में लगाई फांसी, परमार के बेटे देशराज से तीन साल पहले हुई थी शादी...।
2 min read
Google source verification

भोपाल

•

image

Manish Gite

•

May 10, 2022

shajapur.png

,,

भोपाल। मध्यप्रदेश के शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार के घर मंगलवार को उनकी बहू ने आत्महत्या कर ली। मंत्री की 22 वर्षीय बहू सविता परमार ने उनके गांव में स्थित मकान में फांसी लगाई है। इसके पीछे पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है। घटना के बाद से उनके गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। हाईप्रोफाइल मामला होने के कारण कोई भी कुछ बोलने की हिम्मत नहीं कर रहा है।

मध्यप्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार के कालापीपल तहसील के पोंचानेर गांव से मंगलवार रात को को बुरी खबर आई है। परमार के बेटे देवराज परमार के साथ सविता की शादी तीन साल पहले हुई थी। परमार के परिवार में लंबे समय से पारिवारिक विवाद चल रहा था। इसी के चलते 22 वर्षीय सविता परमार ने घर में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका सविता परमार के परिजनों ने इस घटना की पुष्टि की है। इस घटना के बाद पोंचानेर गांव में सन्नाटा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सुबह भेजा जाएगा। अभी तक किसी प्रकार का कोई सुसाइड नोट सामने नहीं आया है।

कोई बोलने को तैयार नहीं

शुजालपुर से विधायक एवं प्रदेश के शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार के घर का मामला होने के कारण गांव से लेकर पुलिस के अधिकारी भी कुछ बोलने से एतराज कर रहे हैं। फिलहाल मंत्री के घर पुलिस बल तैनात है। सुबह शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। मंत्री और उनकी बहू के मायके के लोग भी पहुंच गए हैं।