
मंत्री विश्वास सारंग का कांग्रेस पर बड़ा हमला : दिग्विजय सिंह को बताया अलगाववाद और आतंकवाद का संरक्षक
भोपाल/ मध्य प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने बुधवार को आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान गुरुवार को मनाए जाने वाले डॉक्टर्स-डे के आयोजन के संंबंध में जानकारी दी। असके साथ ही मंत्री सारंग पूर्व मिख्यमंत्री और कांग्रेस के कद्दावर नेता दिग्विजय सिंह के धारा 370 हटाने वाले बयान पर करारा हमला किया। मंत्री सारंग ने दिग्विजय सिंह को अलगाववाद और आतंकवाद का संरक्षण देने वाला बताया। साथ ही साथ उन्होंने कांग्रेस पार्टी को भी आड़े हाथों लिया।
देखें खबर से संबंधित वीडियो...
दिग्विजय पर हमला
दिग्विजय सिंह पर हमला बोलते हुए मंत्री सारंग ने कहा कि, वो खुद तो अनुशासनहीनता की पराकाष्ठा करते हुए राजनीतिक स्तर को बिलो द बेल्ट पहुंचाते हुए सालों से राजनीति कर रहे हैं। वहीं, कांग्रेस की मानसिकता, कांग्रेस के विचार, कांग्रेस का आचरण, कांग्रेस की कार्यपद्धती, कांग्रेस का व्यक्तित्व, कांग्रेस का कृतित्व ये अपने आप में इस बात को प्रदर्शित करता है, कि कांग्रेस इस देश को तोड़ने का काम करती है। धारा 370 को पुनः लागू करने की बात तो दिग्विजय सिंह ने कही, मीडिया के माध्यम से सोशल मीडिया के माध्यम से नहीं आई।
अलगाववाद और आतंकवाद को संरक्षण देने की बात करते हैं दिग्विजय- सारंग
सारंग ने कहा कि, दिग्विजय सिंह इस देश में अलगाववाद और आतंकवाद को संरक्षण देने की बात करते हैं। दिग्विजय ही राम मंदिर और राम मंदिर के निर्माण को लगातार विवादास्पद बयान देते आए है। देश में हिंदू मानसिकता, हिंदुत्व और बहुसंख्यक लोगों की भावनाओं को चोट पहुंचाने का काम दिग्विजय ही करते आए हैं। मंत्री सारंग ने आगे कहा कि, करते आप हो इल्जाम हम पर लगाते हो, जैसी करनी वैसी भरनी, जैसा करोगे वैसा भरना पड़ेगा, दूसरों पर उंगली उठाने से अपने गिरेबान में झांक कर देखें और अपने को अनुशासित बनाए।
कांग्रेस पर हमला
मंत्री विश्वास सारंग ने कांग्रेस पार्टी को भी आड़े हाथों लेते हुए कहा कि, ये तो हमें और आप सबको मालूम है कि, कांग्रेस कितनी पॉपुलर है। कांग्रेसियों के बीच जो हिंदुस्तान में लगातार खराब स्थिति पैदा करना चाहते हैं, पर आमजन के बीच में कांग्रेस पॉपुलर नहीं है, जो एक पहले ऐड आता था ना, कि ढूंढते रह जाओगे। कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी और अटक से लेकर कटक तक, कांग्रेस को ढूंढने की ही स्थिति बन गई है। कांग्रेस की नीति है, ना कांग्रेस का नेता है ना कांग्रेसी नियत है, वो पॉपुलर नहीं है।
Updated on:
30 Jun 2021 06:59 pm
Published on:
30 Jun 2021 06:59 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
