30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर अपनाएं बस ये उपाय, फिर देखें चमत्कार…

दूर हो जाएंगी घर की ये परेशानी! ...
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Deepesh Tiwari

•

Updated: 22 Aug 2019, 6:39 PM IST

shreekrishna janmashtami

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर अपनाएं बस ये उपाय, फिर देखें चमत्कार...

भोपाल। घरों में पति पत्नी के बीच टकरार होना आम बात है। लेकिन कई बार ये तकरार इतनी बड़ी हो जाती है, कि दोनों या तो एक दूसरे से बात करना भी पसंद नहीं करते या दोनों के बीच का रिश्ता तलाक जैसे मोड़ पर आ जाता है। वहीं ये भी माना जाता है कि अधिकांश घरों में समस्या की मुख्य वजह ही पति पत्नी का आपसी टकराव होता है।

घर में छोटी हल्की फूल्की तकरार तो ठीक है, लेकिन जब भी तकरार थोड़ी बड़ी होती है तो डॉक्टर राजकुमार के अनुसार इसका सीधा इफेक्ट बच्चों पर भी पड़ता है। ऐसे में जहां तक हो सके इस तकरार से बचें।

उनके अनुसार आज कल घरों में आधी से ज्यादा समस्या का कारण ही आपसी टकराव है, क्योंकि इससे जहां एक ओर तनाव होने से बीमारियां घरों में प्रवेश करतीं हैं। वहीं अविश्वास के चलते शक और प्यार में कमी आने से मनमुटाव जैसी स्थितियां बढ़ती हैं जो आगे चलकर घरों की मुख्य समस्याएं बनती हैं।

घर में होने वाले ये छोटे छोटे विवाद कब बड़ा रूप ले लें कहा नहीं जा सकता, ऐसे में पंडित सुनील शर्मा का कहना है कि ऐसे कुछ खास उपाय भी मौजूद हैं, जिनको करने से ये विवाद पैदा ही नहीं होता और ग्रहस्थी में परस्पर प्रेम बना रहता है।

जन्माष्टमी पर करें ये उपाय...
पंडित शर्मा के अनुसार यदि आपका अपने पार्टनर से अक्सर किसी न किसी बात को लेकर विवाद हो जाता है। और इसके कारण आप दोनों के बीच तनाव, अविश्वास और प्यार में कमी आने लगती है, तो इस जन्माष्टमी राधा-कृष्ण से जुड़ा एक उपाय आपकी सारी परेशानियां खत्म कर सकता है, साथ ही यह उपाय आप दोनों के बीच खोया प्यार लौटाने में आपकी मदद करेगा।

यहां करें ये...
भले ही सामान्यत तौर पर बेडरूम में भगवान की तस्वीर लगाना वर्जित माना जाता है, लेकिन कुछ स्थितियों में कुछ तस्वीरें हमारे जीवन के लिए काफी उपयोगी रहती हैं। पर ऐसे में इसके कुछ नियम भी हैं...

इस संबंध में माना जाता है कि जिन शादीशुदा लोगों के बीच अक्सर तनाव बना रहता हो उन लोगों को बेडरूम में राधा-कृष्ण की तस्वीर जरूर लगानी चाहिए।

इसके अलावा जो नवदंपति संतान सुख पाना चाहते हैं उनके द्वारा भगवान श्रीकृष्ण का बाल रूप दर्शाने वाली तस्वीर को अपने बेडरूम में लगाने से लाभ होता है।
खास: ध्यान रहे कि यह तस्वीर महिला के लेटने के समय मुख के सामने की दीवार पर रहे।

पंडित सुनील शर्मा का कहना है कि दरअसल राधा-कृष्ण को प्रेम का प्रतीक माना जाता है इसी को देखते हुए कहा जाता है कि पति-पत्नी को अपने बैडरूम में सिरहाने की दीवार पर राधा-कृष्ण की सुंदर सी तस्वीर लगानी चाहिए।

वहीं ये भी समझ लें कि ये तस्वीर अगर लाल रंग के फ्रेम में बनी हो, तो माना जाता है कि परिणाम और भी जल्दी और अच्छे मिलते हैं। वहीं ऐसा करने से पति-पत्नी के बीच की दूरियां और बुरा समय जल्द दूर हो सकता है।

ये है मान्यता :
माना जाता है कि पति-पत्नी को अपने रिश्ते मधुर करने के लिए राधा-कृष्ण की तस्वीर के ठीक सामने वाली दीवार पर अपनी तस्वीर लगानी चाहिए। पति-पत्नी अगर सुबह-शाम इस तस्वीर के दर्शन करेंगे तो उनका मानसिक तनाव कम होगा। साथ ही, आपस में प्यार और विश्वास बढ़ेगा।

इन बातों का भी रखें ध्यान :
राधा-कृष्ण की तस्वीर को एेसी जगह लगाएं जहां सुबह-शाम आपकी नजर पड़ती उस पर पड़ती रहे। ऐसा करने से पति-पत्नी के बीच प्रेम बढ़ता है। ध्यान रखें राधा-कृष्ण की जो तस्वीर आप बैडरूम में लगा रहे हैं, उसमें राधा-कृष्ण के अलावा अन्य गोपियां न या कोई और न हो।