30 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मूंह की हर समस्या का इलाज है मिस्वाक, विज्ञान ने भी माना चमत्कार

मूंह की हर समस्या का इलाज है मिस्वाक, विज्ञान ने भी माना चमत्कार

4 min read
Google source verification
health news

मूंह की हर समस्या का इलाज है मिस्वाक, विज्ञान ने भी माना चमत्कार

भोपालः अकसर लोग मूंह से जुड़ी कई समस्याओं से पीड़ित रहते हैं। इसके लिए मेंहगे मेहंगे इलाज भी कराते हैं, लेकिन समस्या से निजात मिल ही जाएगी ये भी संभव नहीं होता। मूंह से जुड़ी कई समस्याएं ऐसी भी होती हैं, जिसके कारण व्यक्ति कुछ भी खाने पीने से मोहताज हो जाता है। मूंह से जुड़ी इन समस्याओं से निजात दिलाने में प्रकृति द्वारा हमें गुणकारी उपहार के रूप में मिस्वाक दिया गया है। आयुर्वेद में मिस्‍वाक को औषधीय गुणों से भरपूर बताया है, जो मूंह से जुड़ी लगभग हर समस्या का निराकरण माना जाता है। दातों को स्वस्थ रखने के लिए मिस्वाक का इस्तेमाल पिछले 7 हजार सालों से किया जा रहा है। हालही, में हुई एक रिसर्च में मिस्वाक को मूंह से जुड़ी हर समस्या का इलाज बताया गया है। रिसर्च में ये दावा तक किया गया है कि, मिस्वाक का नियमित इस्तेमाल मूंह के कैंसर से भी बचाए रखता है।

मिस्वाक का चिकित्सकीय स्थान

राजधानी भोपाल के दंत चिकित्सक डॉ.ताहिर बैग ने मिस्वाक की खूबियां बताते हुए कहा कि, दातुन या ब्रश की तरह इस्तेमाल किया जाने वाला मिस्वाक न सिर्फ दांतों को चमकाने में मददगार होता है। बल्कि मुंह से आने वाली दुर्गंध, दातों का कीड़ा, दांतों की मज़बूती समेत पेट से जुड़ी कई समस्याओं से निजात दिलाता है। मिस्वाक को माउथ फ्रेशनर के तौर पर भी प्रयोग किया जाता है। उन्होंने कहा कि, मिस्‍वाक में 19 ऐसे सक्रिय तत्‍व पाए जाते हैं, जो मूंह, दातों और पेट के लिए बेहद लाभकारी होते हैं। डॉ. बैग ने बताया कि, मिस्वाक में विटामिन सी, सल्‍फर, टैनिन, कैल्शियम, क्‍लोराइड, फ्लोराइड, सिल‍िका, एसेंशियल ऑयल आदि पाए जाते हैं, जो मूंह के साथ साथ शरीर के अन्य अंगों के लिये भी लाभकारी माने जाते हैं।

मिस्वाक का धार्मिक स्थान

जैसा कि, हमने आपको पहले भी बताया कि, दांतों की सफाई के लिए मिस्वाक का इस्तेमाल पिछले 7 हज़ार सालों से किया जा रहा है। आदि काल से इस्तेमाल की जाने वाली इस ओषधीय जड़ी को लगभग हर धर्म में भी गुणकारी बताया है। इस्लाम में तो मिस्वाक से दातों की सफाई करने को (सुन्नत) खास कार्य (वो कार्य जिसे प्रोफेट मोहम्मद साहब ने अपने जीवन काल में किया)। यानि इस्लामक मान्यताओं के अनुसार मिस्वाक से दातुन करने को खास और लाभकारी माना है। भोपाल में रहने वाले इस्लामिक धर्मगुरुओं में से एक मुफ्ती वसीम साहब ने मिस्वाक के धार्मिक लाभ बताते हुए कहा कि, इस्लाम में मिस्वाक से दातों की सफाई करने को अहम सुन्नत (खास कार्य) माना है। इस्लाम में कहा गया है कि, मिस्वाक से 99 तरह के शारिरिक लाभ होते हैं।

यानि साफ है कि, मिस्वाक प्रकृति द्वारा प्रदान की गई महत्वपूर्ण औषधि है, जिसे धर्म, विज्ञान और चिकिसकीय रूप से एक खास स्थान प्राप्त है। तो आइए जानते हैं, मिस्वाक के इस्तेमाल से होने वाले फायदों के बारे में...।

-दांत बनाए चमकदार

पीले पड़ चुके दांतों को सरलता से चमकाने में मिस्वाक बेहद कारगर औषधि है। अगर आपके दांत अपनी चमक खो चुके हैं तो जल्दी ही मिस्‍वाक से दातुन करना शुरु कर दें। हर इस्तेमाल पर आपको फर्क दिखाई देने लगेगा।

-दांतों की सड़न और कैव‍िटी दूर भगाए

दांत की सड़न कम करने के ल‍िए लार का उत्‍पादन महत्‍वपूर्ण होता है जो दांतो को सड़ने से बचाता है। इसके अलावा ये लार का उत्‍पादन भी करता है जो प्राकृतिक रुप से दांत मजबूत बनाता है। मिस्‍वाक का इस्तेमाल इनामेल को मजबूत करता है, जिससे दातों की सफेदी बढ़ती है।

-प्‍लाक हटाए

प्‍लाक एक सामान्य सी होने वाली समस्या है। प्‍लाक एक रंगहीन बैक्‍टर‍िया होता है, जो दातों की पर्त की शकल में दिखाई देता है। ये दांतों और मसूड़ों के ऊपर बन जाता है जो ब्रश करने पर भी साफ नहीं होता। लेकिन, मिस्‍वाक का इस्‍तेमाल दातों पर जमें प्‍लाक को भी साफ करता है। मिस्वाक में मौजूद एंटी-बैक्‍टीर‍ियल गुण दांतों और मसूड़ों पर जमें प्‍लाक को रोकता है।

-मुंह की दुर्गंध भगाए

अकसर लोगों को मूंह से बदबू आने की शिकायत रहती है। ऐसा, या तो पैट की खराबी के कारण होता है, या फिर दांतों में किसी तरह की समस्या के कारण होता है। मिस्वाक में ऐसे पदार्थ पाए जाते हैं, दातों में कनी कैविटी तो दूर करते ही है। साथ ही, इससे उतपन्न होने वाली लार पेट की गर्मी पाचन क्रिया में समस्या और पेट की गर्मी से उत्पन्न होने वाली दुर्गंध को भी दूर भगाता है।

-मुंह के बैक्‍टीरिया का करे सफाया

आपको जानकर हैरानी होगी कि, हर व्‍यक्ति के मुंह में लगभग 700 प्रकार के बैक्‍टीरिया पाए जते हैं। हालांकि, इनमें सभी बेक्टीरिया हानिकारक नहीं होते। कुछ बैक्‍टीर‍िया दांतों को सड़ने से बचाते हैं और कुछ हान‍िकारक होते हैं जो दांतों की समस्‍या उत्‍पन्‍न करने में मदद करते है। मिस्‍वाक में एंटी बैक्‍टीरियल गुण पाए जाते हैं, जो मुंह को हानि पहुंचाने वाले बैक्‍टीरिया का सफाया करते हैं।

Story Loader