31 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बड़ी खबर : मितेंद्र सिंह होंगे मध्य प्रदेश युवक कांग्रेस के नए अध्यक्ष, विक्रांत भूरिया का इस्तीफा मंजूर

कांग्रेस पार्टी ने अंदर खाने में बड़ा बदलाव करते हुए मितेंद्र दर्शन सिंह को मध्य प्रदेश युवक कांग्रेस का नया अध्यक्ष बना दिया है। कुछ देर पहले ही विक्रांत भूरिया ने ये पद छोड़ने की पेशकश की थी।

2 min read
Google source verification
mitendra singh new youth congress president mp

बड़ी खबर : मितेंद्र सिंह होंगे मध्य प्रदेश युवक कांग्रेस के नए अध्यक्ष, विक्रांत भूरिया का इस्तीफा मंजूर

लोकसभा चुनाव 2024 के मतदान से पहले जहां एक तरफ कांग्रेस में इस्तीफों की बाढ़ आई हुई है, उसी बीच मध्य प्रदेश की सियासत से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। कांग्रेस पार्टी ने अंदर खाने में बड़ा बदलाव करते हुए मितेंद्र सिंह को मध्य प्रदेश युवक कांग्रेस का नया अध्यक्ष बना दिया है। बता दें कि अभी कुछ देर पहले ही विक्रांत भूरिया ने एमपी यूथ कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने की पेशकश पार्टी आलाकमान से की थी। उन्होंने इस संबंध में कांग्रेस के युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी को पत्र लिखते हुए पद चोड़ने की वजह भी बताई थी।


आपको बता दें कि कांग्रेस आलाकमान की ओर से युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी जिस युवा चेहरे मितेंद्र सिंह को सौंपी है, वो ग्वालियर चंबल संभाग से ताल्लुक रखते हैं। मितेंद्र सिंह के पिता दर्शन सिंह ग्वालियर के शहर अध्यक्ष रहे हैं। मितेंद्र सिंह की दो दिन पहले पीसीसी चीफ जीतू पटवारी से मुलाकात हुई थी। मितेंद्र सिंह ओबीसी वर्ग से आते हैं। विक्रांत भूरिया ने मंगलवार की सुबह ही पिताजी के चुनाव की वजह से व्यस्तता का हवाला देते हुए युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने की पेशकश की थी।

यह भी पढ़ें- चुनाव से पहले प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष विक्रांत भूरिया ने कर दी इस्तीफे की पेशकश, जाने वजह

दरअसल, विक्रांत भूरिया के पिता कांतिलाल भूरिया को कांग्रेस पार्टी की ओर से रतलाम-झाबुआ लोकसभा सीट पर टिकट देकर उम्मीदवारी सौंपी है। ऐसे में विक्रांत भूरिया अपने पिता के लिए क्षेत्र के चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं। ऐसे में उन्हें पार्टी के युवा कांग्रेस अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी निभाने का समय ही नहीं मिल पा रहा है। यही हवाला देते हुए विक्रांत ने पार्टी आला कमान को पत्र लिखते हुए मांग की थी कि ये महत्वपूर्ण पद किसी अन्य योग्य व्यक्ति को दिया जाए।

Story Loader