27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मोदी पूछ रहे- चुनावों में किस मुद्दे पर करेंगे वोट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केंद्र सरकार के चार साल पूरे होने पर 'नमो एपÓ के जरिए सरकार के कामकाज की रेटिंग कराने जा रहे हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Umesh yadav

•

Updated: 5 Jun 2018, 6:59 AM IST

Modi Govt

Modi Govt

भोपाल. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केंद्र सरकार के चार साल पूरे होने पर 'नमो एपÓ के जरिए सरकार के कामकाज की रेटिंग कराने जा रहे हैं। पीएम का फोकस उन राज्यों पर भी है, जहां इस साल विधानसभा चुनाव होने हैं। इनमें मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान हैंं। नमो एप से इन राज्यों के विधायकों की परफॉर्मेंस का सर्वे भी होगा।

जनता के जवाब के आधार पर विधायकों की रेटिंग तय की जाएगी। ये रेटिंग चुनाव में उम्मीदवार चुनने का आधार भी बन सकती है। एप में हर राज्य की विधानसभावार सूची है। एप की लॉन्चिंग के समय पीएम ने लोगों से अपील की थी कि वे सर्वे का हिस्सा बनकर सरकार की परफॉर्मेंस पर राय दें और अपने क्षेत्र में हुए विकास के बारे में बताएं।

सर्वे में मौजूदा सांसद के कामकाज के बारे में भी फीडबैक लिया जा रहा है। जनता से उनके विधानसभा क्षेत्र से तीन लोकप्रिय नेताओं के नाम भी पूछे जा रहे हैं।

सांसद-विधायकों पर पूछे जा रहे ये सवाल
आप वोट देंगे तो कौन सा मुद्दा अहम होगा। उत्तर के विकल्प : महंगाई, कानून व्यवस्था, शिक्षा, रोजगार , स्वच्छता, भ्रष्टाचार और किसान कल्याण। अपने निर्वाचन क्षेत्र में भाजपा के तीन लोकप्रिय नेताओं के नाम। रेटिंग के पैमाने हैं- ईमानदारी और सत्यनिष्ठा, लोगों तक पहुंच और विनम्रता, युवाओं और जनता के बीच लोकप्रियता। इन पर खराब, औसत, अच्छा, बहुत अच्छा व उत्तम का विकल्प।

आपके राज्य में भाजपा के तीन लोकप्रिय नेता। रेटिंग का वही पैमाना है। खराब, अच्छा या बहुत अच्छा बता सकते हैं। सांसद-विधायक के बारे में तीन सवाल। उत्तर हां या नहीं में देना है। क्या आप उनकी पहल के बारे में जानते हैं। क्या उनसे आसानी से मिल सकते हैं। क्या उनके कार्यों से संतुष्ट हैं। क्षेत्र में सुविधाओं व इन्फ्रास्ट्रक्चर को लेकर कितने संतुष्ट हैं।

केंद्र सरकार पर सवाल
सस्ती स्वास्थ्य सेवाएं, रोजगार अवसर, ग्रामीण विद्युतीकरण, किसान समृद्वि, भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई, स्वच्छ भारत, सड़क, हवाई सेवाएं, गरीबों का उत्थान, सुरक्षा, अर्थव्यवस्था, सेक्टर के बारे में राय मांगी है। जवाब में खराब, औसत, अच्छा और उत्तम बताने का विकल्प है।

क्या आपको लगता है कि सरकारी कार्यों की गति और विस्तार में सुधार हुआ है। क्या आप भारत के भविष्य को लेकर पहले से ज्यादा आशावान हैं। आप केंद्र सरकार के ओवरऑल परफॉर्मेंस को कितनी रेटिंग देंगे। क्या आपके पास प्रधानमंत्री मोदी के लिए कोई सुझाव है।