
job
भोपाल। अगर आप मध्य प्रदेश में रहते है और बेरोजगार है तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। जी हां अब केन्द्र की मोदी सरकार बेरोजगारों के लिए एक ऐसी स्कीम लेकर आई है जिसके माध्यम से आप ऑनलाइन घर से काम करके भी पैसे कमा सकते हैं। सरकार आपको घर बैठे ऑनलाइन कमाने का मौका दे रही है। इसके लिए आपको ऑनलाइन बस एक फॉर्म भरना होगा।
करना होगा ये काम
अगर आप ये सोच रहे है कि आपको काम क्या करना होगा तो बता दें कि डिजिटाइज इंडिया के बारे में तो आप जानते ही होंगे। सरकार ने एक कैंपेन शुरू किया है जिसके तहत आप हर महीने 10 हजार रुपये तक कमा सकते हैं। आपको घर बैठे ही सरकार के लिए डाटा एंट्री जैसे काम करने पड़ेगा। इसके लिए आपको पास लैपटॉप और इंटरनेट कनेक्शन होना चाहिए। साथ ही साथ टाइपिंग का ज्ञान होना भी जरूरी है।
कैसे करें अप्लाई
इस काम को करने के लिए आप https://digitizeindia.gov.in/ पर जाएं और अपना रजिस्ट्रेशन करें। इस रजिस्ट्रेशन में आपको अपने आधार कार्ड, ई-मेल आईडी, पेन कार्ड संबंधी कई जानकारियों को भरना पड़ेगा। अगर आप ये सोच रहे है कि आपको इस काम की सैलरी कैसे मिलेगी तो आपको बता दें कि आपको आधार कार्ड से लिंक अकाउंट का लिंक देना होगा। इसी खाते में पैसे आएंगे।
Updated on:
05 Feb 2019 12:35 pm
Published on:
05 Feb 2019 12:19 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
