
CM Mohan Yadav: नए वित्तीय वर्ष का बजट(MP Budget 2025) पेश कर चुकी राज्य सरकार को फिर रुपए की जरूरत पड़ी। 12 मार्च को बजट पेश करने के 6 दिन बाद 19 मार्च को रंगपंचमी(Rangpanchami) पर 6 हजार करोड़ का कर्ज लेगी। वित्तीय संस्थाओं से ऑफर मांगे हैं। 2000-2000 करोड़ का यह कर्ज 7, 21 और 24 साल के लिए होगा। इस माह में यह तीसरा कर्ज होगा। 5 मार्च को 2-2 हजार करोड़ के 3, 12 मार्च को 4 हजार करोड़ के कर्ज(MP Government Loan) लिए थे।
राज्य का बजट 3.64 लाख करोड़ से 4.21 लाख करोड़(MP Government Loan) हो गया। 2026 तक राज्य पर कुल कर्ज 4.99 लाख करोड़ होगा। यह बजट से अधिक होगा। वित्तीय मामलों के जानकार बताते हैं, ज्यादा कर्ज ठीक नहीं है। वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा का कहना है, यह कर्ज नहीं निवेश है।
मार्च में ही सरकार तीसरी बार कर्ज(MP Government Loan) लेने जा रही है। जिस समय सरकार अगले वित्तीय वर्ष के लिए बजट पेश कर रही थी, उसी दौरान कर्ज भी लिया जा रहा था। इसके एक दिन पहले सदन में दूसरा सप्लीमेंट्री बजट भी पेश किया गया था। 19 हजार करोड़ रुपए भी 19 दिन के खर्चें के लिए है, क्योंकि 31 मार्च को वित्त वर्ष 2024-25 समाप्त हो जाएगा।
Updated on:
16 Mar 2025, 10:37 AM IST
Published on:
16 Mar 2025, 10:37 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.