26 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अगर तिल अपना रंग और आकार बदल रहा है तो हो जाएं सावधान, हो सकता है कैंसर का लक्षण

तिल का आकार बढ़ता ही जा रहा है तो हो जाएं सावधान.....

2 min read
Google source verification
gpl2k5z62zgvrko64hfnadwimq.jpg

Is it normal for a mole to change colour -अगर तिल अपना रंग और आकार बदल रहा है तो हो जाएं सावधान, हो सकता है कैंसर का लक्षण

भोपाल। बीते कई सालों से स्किन कैंसर की समस्या लोगों में तेजी से बढ़ रही है। शरीर के जो हिस्से सूर्य की किरणों से सीधे संपर्क में आते हैं, उस त्वचा पर स्किन कैंसर होने की संभावना सबसे अधिक होती है। इसको अगर समय रहते पकड़ लिया जाए तो इसे सही किया जा सकता है लेकिन कई मामलों में बहुत देर हो चुकी होती है। इससे बचने के लिए आपको समय-समय पर अपने शरीर में होने वाले परिवर्न को ध्यान देना चाहिए। अगर आपके शरीर में कोई भी ऐसा परिवर्तन दिखाई दें जो पहले नहीं था, तो तुरंत स्किन के डॉक्टर से मिले और इलाज कराएं। सही समय पर इलाज न मिलने पर स्किन कैंसर जानलेवा हो सकता है।

इन परिवर्तनों पर दें ध्यान


तिल का रंग व आकार बदलना

अगर आपके शरीर के किसी भी स्थान पर तिल का रंग व आकार बदल रहे है तो इसे नजरअंदाज मत करें। तुरंत डॉक्टर के पास जाकर इसकी जांच कराएं।

शरीर में धब्बे पड़ना

अगर अचानक आपको शरीर के किसी भी हिस्से में धब्बे पड़ रहे हो तो और ठीक न हो रहे हो तो तो यह स्किन कैंसर का संकेत हो सकता है।

जलन की समस्या

अगर आपको माथे, गाल, गर्दन व आंखों के पास जलन महसूस होती है तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

बर्थ मार्क में परिवर्तन

अगर आपको शरीर में बर्थ मार्क है और उसमें किसी भी प्रकार का परिवर्तन होता है जैसे - रंग बगलना, जलन होना, खुजली होना तो तुरंत अपने डॉक्टर से संपर्क करें। ये स्किन कैंसर होने का संकेत हो सकता है।

एक्जिमा होना

खाज को ही एक्जिमा कहा जाता है। ये भी स्किन कैंसर का लक्षण हो सकता है। आमतौर पर यह हमेशा कोहनी, हथेली या घुटनों पर होता है। ऐसा कुछ भी दिखे तो लापरवाही न बरतें और तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।

पिंपल का आकार बढ़ना

अगर आपके शरीर के किसी भी हिस्से में पिंपल का आकार बढ़ता जा रहा है और उसका रंग भी बदल रहा है, तो स्किन कैंसर होने की आशंका हो सकती है।