
Money plant : घर पर मनी प्लांट का पौधा कई लोग लगाते हैं। माना जाता है कि ये पौधा देखने में भी सुंदर भी लगता है और इसकी देखरेख में ज्यादा मेहनत भी नहीं करनी पड़ती है। कहा ये भी जाता है कि घर पर मनी प्लांट का पौधा लगाने से धनलाभ होता है, सुख-समृद्धि आती है और सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है। मनी प्लांट को अधिकतर लोग घर में इसलिए लगाते हैं क्योंकि यह मान्यता है कि यह धन को आकर्षित करता है। मनी प्लांट को अधिक पानी देने से इसकी जड़ें गल जाती है और इसमें फंगस लग जाता है। हालांकि घर में मनी प्लांट लगाने के नुकसान भी कई है जिनको आपको भी जानना चाहिए….
मनी प्लांट में जब फंगस लग जाता है तो इससे फंगल रोगों और पौधों के कीटों जैसे एफिड्स, माइलबग्स और स्पाइडर माइट्स से संक्रमित होने का खतरा बढ़ जता है जो कि सेहत के लिए खतरनाक है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार यह पौधा घर में उचित दिशा में नहीं लगाया गया है तो आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ सकता है। मनीप्लांट को कभी भी ईशान यानी उत्तर-पूर्व दिशा में नहीं लगाना चाहिए। यह दिशा इसके लिए सबसे नकारात्मक मानी गई है, क्योंकि ईशान दिशा का प्रतिनिधि देवगुरु बृहस्पति माना गया है और शुक्र तथा बृहस्पति में शत्रुवत संबंध होता है। इसलिए शुक्र से संबंधित यह पौधा ईशान दिशा में होने पर नुकसान होता है।
कहते हैं कि कोई व्यक्ति यदि अपने घर का मनी प्लांट किसी दूसरे को उगाने के लिए दे देते हैं तो उसके घर की लक्ष्मी या बरकत चली जाती है।
माना जाता है कि मनी प्लांट शुक्र का पौधा है इसलिए उसके पास शुक्र के शत्रु ग्रहों का पौधा नहीं लगाना चाहिए। जैसे मंगल, चंद्र और सूर्य का पौधा।
Updated on:
10 May 2024 11:41 am
Published on:
10 May 2024 11:40 am
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
