बरमूडा बारिश के मौसम में यह न सिर्फ आरामदायक है बल्कि एक शानदार परिधान भी है। आप इसे चाहें तो टी-शर्ट के साथ पहन सकती हैं या फिर शॉर्ट टॉप और कुर्ते के साथ मैचिंग कर सकती हैं। यह शिफॉन टॉप, कॉटन शर्ट, सिल्क का सुंदर कफ्तान, जॉर्जेट टॉप और टी-शर्ट सभी के साथ खूब जंचता है। तो यह हर रंग के साथ खूब फबता है। लेकिन बारिश के लिहाज से चटक रंगों वाले शिफॉन और जार्जेट के टॉप में आप सबसे ज्यादा सुंदर नजर आएंगी।