8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Monsoon 2024: भोपाल के पास पहुंचा मानसून, अगले 4 दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट

Monsoon In Bhopal मध्य प्रदेश में मानसून की धमाकेदार एंट्री हो चुकी है। प्रदेश के पाढुर्णा. सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी और अनूपपुर जिलों में मानसून आया है। इसके असर से भोपाल में प्री मानसून में ही भारी बारिश का दौर चला, अब मौसम विभाग ने बताया यहां कब आ रहा मानसून

3 min read
Google source verification
Monsoon in bhopal

भोपालियों का इंतजार खत्म, भोपाल में आ रहा है मानसून.

Monsoon in Bhopal: मध्य प्रदेश में मानसून की एंट्री हो चुकी है। वहीं अब मौसम विभाग ने यहां अगले 4 दिन तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। शुक्रवार 21 जून को दिन और रात में हुई प्री मानसून की बारिश से यहां पारा लुढ़कर नीचे आ गया। लोगों को गर्मी से राहत मिल गई। वहीं मौसम विभाग ने अब यहां शनिवार 22 जून, रविवार 23 जून, सोमवार 24 जून, मंगलवार 25 जून को बारिश का अलर्ट जारी किया है। यानी यहां अगले 4 दिन तक मौसम भीगा-भीगा ही रहने वाला है।

साढ़े पांच डिग्री गिरा पारा

तेज बारिश के बाद शहर के तापमान में तेजी से गिरावट आई है और लोगों को तेज गर्मी से राहत मिल गई है। अधिकतम 20 किमी की रफ्तार से हवा चली और बादलों की ऊंचाई भी 600 मीटर तक रही। शुक्रवार 21 जून को शहर का अधिकतम तापमान 32.7 और न्यूनतम 22.2 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि गुरुवार को अधिकतम तापमान 38.1 और न्यूनतम 26.5 डिग्री दर्ज किया गया था।

अगले चार-पांच दिन बादल, बारिश का दौर

मौसम विभाग ने अगले चार पांच दिन बादल बारिश का दौर जारी रहने की संभावना जताई है। मानसून भी 24 से 48 घंटे में आने की उम्मीद जताई जा रही है। मध्य प्रदेश मौसम विज्ञानी प्रदीप गुप्ता ने बताया कि इस समय एक ऊपरी हवा का चक्रवात उत्तर पश्चिम उप्र में बना हुआ है, साथ ही दक्षिण पश्चिम राजस्थान में भी एक चक्रवात बना हुआ है, इसके अलावा एक ट्रफ राजस्थान से मप्र होते हुए मणिपुर तक जा रही है। अब प्रदेश में चंद घंटों में ही मानसून की पूरी तरह से छा जाएगा। शहर में अगले चार से पांच दिन बारिश का दौर ऐसे ही जारी रह सकता है।

ये भी पढ़ें: MP Police: पुलिसकर्मियों के घर में आईं खुशियां, वजह जानकर आप भी हो जाएंगे खुश

कॉलोनियों में भरा पानी, पेड़ गिरे, बिजली भी रही गुल

तेज बारिश के चलते शहर की कई कॉलोनियों में पानी भर गया। नगर निगम कंट्रोल रूम में पानी भरने, पेड़ गिरने की 75 से अधिक शिकायतें आई हैं। तेज बारिश के चलते भानपुर, बैरागढ़, कोकता, भदभदा रोड, नर्मदापुरम रोड, कोलार आदि स्थानों पर कुछ बस्तियों में पानी भर गया।

भोपाल के न्यू मार्केट में हाल ही में बनाई गई दुकानों में सीपेज आ गया। शहर में निर्माणीधीन कोलार रोड पर कीचड़ के चलते वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। इसी प्रकार कोलार, अरेरा कॉलोनी, तुलसी नगर क्षेत्र में कुछ स्थानों पर पेड़ों की टहनियां सड़कों पर गिरी, जिसे निगम अमले ने हटाया।

बारिश से शहर के 200 से अधिक क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बंद रही। तेज हवा के साथ बारिश से 70 फीडर फॉल्ट हुए। सबसे अधिक फॉल्ट पेड़ों की टहनियों के लाइन से टकराने से हुए।

चंद घंटों में आ रहा मानसून

राजधानी भोपाल में आज शनिवार 22 जून से अगले 4 दिन तक बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक बस थोड़ा और इंतजार यहां रविवार 23 जून से मानसून की झमाझम बारिश का दौर शुरू हो सकता है।

ये भी पढ़ें: Gwalior Rain: एमपी में मानसून की एंट्री, ग्वालियर में 4 दिन बाद होगी धमाकेदार बारिश