19 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर से विदाई के साथ पूरे प्रदेश से रुखसत हुआ मानसून

  - सामान्य तारीख पांच अक्टूबर से सात दिनों की देरी से हुई विदाई - अलीराजपुर, बड़वानी, खरगौन, खण्डवा, बुरहानपुर, हरदा और बैतूल जिलों में भी वापस हुआ मानसून

less than 1 minute read
Google source verification
अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर से विदाई के साथ पूरे प्रदेश से रुखसत हुआ मानसून

अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर से विदाई के साथ पूरे प्रदेश से रुखसत हुआ मानसून

भोपाल. पिछले कई सालों का सबसे लम्बा मानसून मंगलवार को आखिरकार पूरे प्रदेश से विदा हो गया। सामान्य तारीख से सात दिनों की देरी के बाद अलीराजपुर,बड़वानी, खरगौन, खंडवा, बुरहानपुर, हरदा और बैतूल जिलों से भी मानसून की विदाई हो गई।
प्रदेश में मानसून की विदाई की सामान्य तारीख 30 सितम्बर है। प्रदेश के सबसे दक्षिण में स्थित इन जिलों से भी मानसून पांच अक्टूबर तक विदा हो जाता है। लेकिन इस वर्ष देरी तक चला मानसून सात दिन बाद 12 अक्टूबर को विदा हुआ।

इससे पहले मौसम विभाग ने सोमवार को छिंदवाड़ा, सिवनी और बालाघाट जिलों से मानसून की विदाई की घोषणा की थी। मंगलवार को मानसून लाइन और नीचे हुई और लीराजपुर,बड़वानी, खरगौन, खंडवा, बुरहानपुर, हरदा और बैतूल जिलों से भी मानसून नीचे चला गया। अब प्रदेश की पूरी दक्षिणी सीमा से नीचे जाकर मानसून पूरे प्रदेश से विदा हो चुका है।अब मानसून छत्तीसगढ़, उड़ीसा, महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में मौजूद है जो मानसून लाइन के और नीचे सरकने के बाद वहां से भी विड्रा डिक्लेयर हो जाएगा।