22 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इस राशि के लोग होते हैं सबसे अधिक बुद्धिमान जो जीवन में कभी नहीं खाते धोखा, जानिए अपनी स्थिति

इस राशि के लोग होते हैं सबसे अधिक बुद्धिमान जो जीवन में कभी नहीं खाते धोखा, जानिए अपनी स्थिति

2 min read
Google source verification
intelligent astrology

इस राशि के लोग होते हैं सबसे अधिक बुद्धिमान जो जीवन में कभी नहीं खाते धोखा, जानिए अपनी स्थिति

भोपालः ज्योतिष शास्त्र के अनुसार व्यक्ति के जन्म के समय ग्रहो-नक्षत्रों के गोचर का उसके जीवन पर बड़ा असर होता है। खासतौर पर उसकी जन्म राशि से जुड़े ग्रह उसके जीवन की दिशा तय करते हैं। ग्रहों के प्रभाव से ही उससे जुड़् ग्रह की राशि के जातकों के स्वभाव, व्यवहार और गुणों का पता लगता है। इसी के चलते आज सभी बारह राशियों के जातकों की बुद्धीमता के बारे में बताएंगे, कि कोनसी राशि के जातक सबसे तेज़ दिमाग़ की प्रवृत्ति के होते हैं और कोनसी राशि के जातक कमजोर बुद्धि रखते हैं।

वृश्चिक राशि के जातक होते हैं सबके गुरु

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार वृश्चिक राशि के जातकों का दिमाग दूसरी राशियों के मुकाबले सबसे तेज़ होता है। ज्योतिषियों की माने तो इस राशि के जातकों का दिमाग घोड़े की भाति तेज़ दौड़ता है। वहीं, इनमें बुद्धिमत्ता स्तर भी भरपूर होता है। ऐसे लोगों को अपनी बातों में फंसा पाना नामुमकिन है।

कन्या राशि की खासियत बुद्धिमत्ता

कन्या राशि के लोगों में सबसे खास बात यह होती है कि, वह काफी बुद्धिमत्ता के धनि होते हैं। दरअसल, कन्या राशि का स्वामी ग्रह है बुध, जिन्हें बुद्धि के देवता माना जता है, ऐसे में कन्या राशि के जातक पढ़ने लिखने में काफी तेज़ होते हैं और ये शिक्षा जगत और गहन अध्ययन के क्षेत्र में बेहतर कार्य करते हैं।

मेष राशि के जातक बुद्धिमता में दूसरे पायदान पर

मेष राशि के जातकों को बुद्धीमत्ता के मामले में दूसरे पायदान पर स्थान मिला है। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार इस राशि के लोगों की ‘आंख-कान हमेशा खुले रहते हैं’, यानी इस जाति के लोग हमेशा सचेत रहते हैं और हमेशा कुछ ना कुछ नया करने की इच्छा रखते हैं। यह अपने काम को लेकर काफी जुनूनी होते हैं। इस राशि के जातक हमेशा अपने सकारात्मक फैसलों को लेने से जाने जाते हैं।

सिंह राशि के जातक होते हैं चतुर

सिंह राशि के जातक अपनी चतुराई से जाने जाते हैं। साहस के साथ साथ इनके अद्भुत निर्णय लेने की क्षमता इन्हें दुसरों से अलग करती है। इस राशि के जातकों में शेर जैसी बहादूरी तो होती ही है, साथ ही इनमें आस-पास की चीजों का अवलोकन करने की बेहतर क्षमता होती है।

धनु राशि के जातकों की होती है सकारात्मक सोच

धनु राशि के लोगों में भी विलक्षण बुद्धिमत्ता पाई जाती है, तेज दिमाग के साथ ये सकारात्मक सोच वाले भी होते हैं। ऐसे में करियर के क्षेत्र में जल्दी सफल होते हैं।

गहरी बातें समझते है वृष राशि के जातक

वृष राशि के जातक बाहर से तो कामुक और चंचल दिखते हैं, पर वहीं अगर आप इनके साथ समय बिताते हैं तो पाएंगे कि ये इनके अंदर भी गहन चीजों को भी समझने की क्षमता होती है।

महनतकश होते हैं मकर राशि के जातक

मकर राशि के जातकों को उनके मेहनती व्यवहार के लिए जाना जाता है, लेकिन साथ ही इनमें यह खूबी भी होती है कि, इस जातक के लोग अपने दिमाग़ का बेहतर इस्तेमाल करना भी जानते हैं।

इन तीनो राशियों का एक ही बुद्धिमता स्तर

बुद्धिमत्ता के मामले में मिथुन, तुला और कुंभ राशि तीनों राशियां एक ही स्तर की हैं,इनका हर चीज को देखने का अपना ही नजरिया होता है जो कि दूसरों के लिए भी अक्सर एक नया आयाम खोलता है।

यह दो साशिया होती हैं भावुक

सबसे आखिर में बात करेंगे कर्क और मीन राशि की, इन दोनो राशियों के जातक भावुक होते हैं, यानी यह दिमाग से कम दिल से ज्यादा काम लेते हैं। ऐसे में इनके विचारों में इनकी भावनाएं आमतौर पर देखने को मिल जाती हैं।