5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दूध पीते बच्चे को किया जुदा, रुला देगी एक मां की मजबूरी की कहानी

6 महीने के बच्चे को सहेली को देने के बाद मां ने पति से छिपाए रखी बात..करती रही गुमराह..

2 min read
Google source verification
bhopal.jpg

भोपाल. भोपाल की एक महिला ने अपने बच्चे की अच्छी परवरिश के लिए अपने कलेजे के टुकड़े को हमेशा के लिए अपने से दूर कर दिया। गरीबी से परेशान इस मां ने अपने दूध पीते बच्चे को अपनी सहेली को दे दिया और सहेली ने अपने नि:संतान भाई को उसे सौंप दिया। महिला के पहले से चार बच्चे हैं और जब पांचवा बच्चा हुआ तो उसे लगा कि इस गरीबी में वो कैसे उसे पालेगी इसलिए उसने ये कदम उठाया और पति से भी इस बात को छिपाए रखा।

मां की मजबूरी की कहानी
जानकारी के मुताबिक मामला शहर के ऐशबाग थाना इलाके के रोशनपुरा का है जहां रहने वाले यादव दंपति के पांच बच्चे हैं। सबसे छोटा बेटा करीब 6 महीने का है जिसे बच्चे की मां ने अपनी सहेली को दे दिया था। महिला का पति निजी काम करता है और महिला स्वसहायता समूह से जुड़ी है। दंपत्ति की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है और इसी बीच जब पांचवे बच्चे का जन्म हुआ तो महिला को बच्चे की परवरिश की चिंता सताने लगी। उसे लगा कि इस गरीबी में वो कैसे बच्चे को अच्छे से पढ़ा लिखा पाएगी। इसी चिंता में उसने ऐसा कदम उठाया जो हैरान कर देने वाला है।

यह भी पढ़ें- मध्यप्रदेश में वायरल हो रहा नागमणि वाला सांप, जानें पूरा मामला

सहेली को दे दिया बच्चा
महिला ने साथ में ही काम करने वाली एक सहेली से जब अपने बच्चे की परवरिश न करने की बात कही तो सहेली ने उससे कहा कि उसके भाई की कोई संतान नहीं है और अगर वो उसे बच्चा दे देगी तो वो बच्चे को अपने भाई को दे देगी। भाई उसकी परवरिश अपने बच्चे की तरह करेगा। जिसके बाद महिला ने पति को बिना बताए दुधमुंहे बच्चे को सहेली को दे दिया और सहेली ने बच्चा अपने भाई को दे दिया। हैरानी की बात तो ये है कि बच्चे को सहेली को देने की बात महिला ने पति से छिपाई और जब भी पिता ने बच्चे के बारे में पूछा तो उसे गुमराह कर देती। एक दिन पति ने जब दबाव देकर बच्चे के बारे में पूछा तो महिला ने बच्चा चोरी होने की झूठी कहानी बता दी।

यह भी पढ़ें- मंदिर नहीं जा सकी मां तो बेटे ने छोड़ दी 65 हजार की नौकरी, करा रहा भारत भ्रमण

ऐसे पता चला सच
बच्चे के चोरी होने की कहानी को पति सच मान बैठा और शिकायत दर्ज करा दी। जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरु की और महिला से पूछताछ की तो सारा सच सामने आ गया। महिला ने जैसे ही पुलिस को बच्चा सहेली को देने की बात बताई तो पहले तो पुलिस सहेली के पास पहुंची और फिर उसके भाई के पास से बच्चा बरामद कर परिवार को सौंपा।

देखें वीडियो- कलेक्टर का एंग्री अवतार, गुंडे को जमकर हड़काया