25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ऑस्ट्रेलिया की सबसे ऊंची चोटी पर खेला रंग-गुलाल, भावना डेहरिया का एक और मिशन कामयाब

ऑस्ट्रेलिया के माउंट कोज़िअस्को की चोटी पर मध्यप्रदेश की भावना डेहरिया ने की चढ़ाई
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Manish Gite

•

Updated: 10 Mar 2020, 3:43 PM IST

bhawna.jpg

australia kosciuszko mountain

भोपाल। छिंदवाड़ा की पर्वतारोही ( mountaineer ) भावना डेहरिया ने ऑस्ट्रेलिया के माउंट कोज़िअस्को की सबसे ऊंची चोटी किलिमंजारो पर होली खेलकर इतिहास रच दिया। इससे पहले भावना दीपावली के दिन अफ्रीका महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी किलिमंजारो को फतह कर तिरंगा लहरा चुकी हैं और इसी चोटी पर दिवाली भी मनाई थी।

भारतीय संस्कृति की खूबसूरती को चरम पर पहुंचाते हुए भावना ने रंग खेला और भारतीय संस्कृति को बढ़ावा दिया। अपनी इस यात्रा के बताते हुए भावना ( Bhawna Dehariya ) ने कहा, मैं बहुत भाग्यशाली और खुद पर गर्व महसूस कर रही हूं कि मैंने भारत के दो सबसे बड़े त्यौहार पर्वतों की चोटियों पर मनाए।

भोपाल की रहने वाली भावना ने फतह की एवरेस्ट की चोटी

डेहरिया ने बताया कि 27 नवंबर, 2019 को दिवाली के मौके पर अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी किलिमंजारो की चोटी को फतह किया था। इस बार भी होली के मौके पर ऑस्ट्रेलिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट कोज़िअस्को समिट ( australia kosciuszko mountain ) सफलता पूर्वक पूरी कर ली। यह मेरे लिए यादगार अवसर है।


इस समिट को मध्य प्रदेश पर्यटन बोर्ड (एमपीटीबी) द्वारा सपोर्ट किया गया था और इसके लिए भावना ने बोर्ड का दिल से आभार व्यक्त किया है। उन्होंने वहां तिरंगा फहराया और साथ ही होली के मौके पर रंग-गुलाल भी उड़ाया। भावना ने मध्य प्रदेश टूरिज्म और एडवेंचर स्पोर्ट्स को बढ़ावा देते हुए शिखर पर बैनर भी प्रदर्शित किया। वे वहां भारतीय राजदूत से भी मिलीं। भावना बुधवार को भोपाल पहुंच जाएगी।

पहली महिला ट्रैकर है भावना
गौरतलब है कि भावना डेहरिया माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने वाली मध्य प्रदेश की पहली महिलाओं में से एक है। भावना 31 दिसंबर 2019 को दक्षिण अमेरिका के माउंट अकोंकागुआ की चढाई को मौसम खराब होने की वजह से नहीं कर पाई थी। अगस्त 2018 में 6593 मीटर चढ़ाई चढ़कर माउंट मनिरंग (हिमाचल प्रदेश) समिट किया था। वहीं, 2017 में माउंट डीकेडी-2 (5670 मीटर) घड़वाल समिट पूरी की थी।