23 मार्च 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कचरे से तैयार होगा 10 लेन रोड, देश का पहला सुपर हाईवे बनाने की बड़ी तैयारी

MP 10 Lane Highway: मध्य प्रदेश का कचरा अब बोझ नहीं बल्कि, देशभर के लिए विकास की राह की मिसाल बनने जा रहा है। जिस अपशिष्ट को अब तक शहरों की सबसे बड़ी समस्या माना जाता था, उसी कचरे से विकास की नींव रखी जाएगी, NHAI की पहल पर तैयार होगा 10 लेन सुपर हाईवे...

3 min read
Google source verification
MP 10 lane highway from garbage NHAI Big Initiative

MP 10 lane highway from garbage NHAI Big Initiative(photo:patrika creative)

MP 10 Lane Highway From Garbage: मध्यप्रदेश में इंफ्रास्ट्रक्चर और पर्यावरण को साथ लेकर चलने की अहम पहल सामने आई है। यहां आदमपुर खंती में बरसों से जमा कचरा अब बेकार नहीं रहेगा, बल्कि इसका उपयोग अब 10 लेन सुपरहाईवे के निर्माण के लिए किया जाएगा। नेशनल हाईवे अथोरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) इस दिशा में बड़ी और महत्वपूर्ण पहल करते हुए न केवल इंफ्रास्ट्रक्चर को गकि मिलेगी, बल्कि वर्षों से जमा इस 'लिगेसी वेस्ट' के स्थायी समाधान की ओर कदम बढ़ा रहा है। आदमपुर खंती में यह अनोखी पहल सामने आई है। जो इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ ही पर्यावरण को साथ लेकर चलेगी। यह परियोजना न केवल सड़क निर्माण की लागत को कम करेगी, बल्कि शहर में बढ़ती कचरे की समस्या से भी राहत दिलाने वाली साबित होगी।

विकास के साथ पर्यावरण के लिए भी महत्वपूर्ण मानी जा रही NHAI की इस हरित पहल के तहत सबसे पहले कचरे को प्रोसेस्ड किया जाएगा, ताकि उसे सड़क बनाने वाले मटेरियल के रूप में तैयार किया जा सके। एक्सपर्ट्स का कहना है कि इस तकनीक से न केवल जमीन की बचत होगी, बल्कि लैंडफील्ड साइट्स पर बढ़ते दबाव को भी कम किया जा सकेगा।

प्रोजेक्ट का दोहरा फायदा

आदमपुर खंती लंबे समय से शहर के लिए बड़ी चुनौती बनी हुई थी, जहां कचरा पर्यावरण और स्वास्थ्य दोनों के लिए खतरा बन चुका था। ऐसे में इस प्रोजेक्ट को दोहरा फायदा देने वाला प्रोजेक्ट माना जा रहा है। एक ओर हाइवे का निर्माण होगा, तो दूसरी ओर कचरे का सुरक्षित निष्पादन भी हो जाएगा। जिससे स्थानीय लोगों को राहत तो मिलेगी ही, वहीं उनका जीवन स्तर भी बेहतर होगा।

वैज्ञानिक मानकों का पालन हो कचरे का होगा सुरक्षित निष्पादन

हालांकि इस अनोखे प्रयोग को लेकर लोगों के मन में सवाल भी उठ रहे हैं कि क्या कचरे से बनी सड़क पूरी तरह से सुरक्षित होगी, क्या यह टिकाऊ होगी? क्या यह तकनीक लंबे समय तक सफल रह पाएगी? इस पर एक्सपर्ट्स का कहना है कि अगर वैज्ञानिक मानकों का सही तरीके से पालन किया जाए, यह तकनीक न सिर्फ मध्य प्रदेश बल्कि, अन्य राज्यों में भी अपनाई जा सकती है।

10 लाख टन मीट्रिक टन सॉलिड वेस्ट का उपयोग

इस पहल के अंतर्गत आदमपुर खंती से प्राप्त ठोस कचरे का उपयोग बड़े पैमाने पर किया जा रहा है, जिसमें लगभग 10 लाख मीट्रिक टन सालिड वेस्ट के उपयोग का प्रावधान किया गया है। इसके साथ ही, कचरे के उपयोग से पहले उसके सैंपल लेकर विस्तृत प्रयोगशाला (लैब) परीक्षण भी कराए गए हैं, ताकि निर्माण में प्रयुक्त सामग्री की गुणवत्ता, सुरक्षा और तकनीकी मानकों का पूर्णतः पालन सुनिश्चित किया जा सके।

सड़क निर्माण में कचरे को किया जाएगा प्रोसेस्ड

आदमपुर खंती से निकाले गए कचरे को अलग-अलग श्रेणियों-प्लास्टिक, धातु, कांच, जैविक और इनर्ट (मिट्टी/मलबा) में विभाजित किया जाता है, ताकि केवल उपयोगी सामग्री को आगे प्रोसेसिंग के लिए चुना जा सके।

प्रोसेसिंग और ट्रीटमेंट

छांटे गए कचरे को प्रोसेस किया जाता है। प्लास्टिक वेस्ट को साफ कर छोटे-छोटे टुकड़ों (shredded form) में बदला जाता है, जबकि इनर्ट कचरे को छानकर निर्माण के लिए उपयुक्त बनाया जाता है। अनुपयोगी और हानिकारक तत्वों को अलग कर सुरक्षित रूप से निस्तारित किया जाता है।

बिटुमिनस मिक्स तैयार कर सड़क होती है टिकाऊ

प्रोसेस्ड प्लास्टिक को गर्म बिटुमेन (डामर) में मिलाकर मजबूत बिटुमिनस मिक्स तैयार किया जाता है। इससे सड़क की बाइंडिंग क्षमता बढ़ती है, दरारें कम होती हैं और पानी का असर कम होता है, जिससे सड़क अधिक टिकाऊ बनती है।

सड़क की परतों के मुताबिक किया जाता है यूज

इनर्ट (मिट्टी जैसा) कचरा सड़क की निचली परत (sub-base) में उपयोग किया जाता है, जबकि बिटुमेन-प्लास्टिक मिश्रण को ऊपरी परत में बिछाया जाता है। इससे सड़क की लोड-बेयरिंग क्षमता और स्थायित्व दोनों बढ़ते हैं।

अगर यह प्रोजेक्ट सफल होता है, तो यह न सिर्फ मध्य प्रदेश बल्कि पूरे देश के लिए वेस्ट टू हेल्थ का एक बड़ा उदाहरण बन सकता है। जहां कचरे को समस्या नहीं बल्कि संसाधन के रूप में देखा जा सकेगा।