
मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 के लिए चुनावी बिगुल फुंक चुका है और जिन प्रत्याशियों के नाम की घोषणा हो चुकी है वो अपने अपने विधानसभा क्षेत्रों में जनता के दरवाजे पर दस्तक भी देने लगे हैं। विधानसभा चुनाव 2023 में एक सीट ऐसी है जिस पर समधी-समधन के बीच चुनावी मुकाबला होगा। मध्यप्रदेश की डबरा विधानसभा सीट पर होने वाले इस दिलचस्प मुकाबले पर सभी की नजरें टिकी हुईं हैं। मध्यप्रदेश बीजेपी के कद्दावर नेता नरोत्तम मिश्रा के प्रभाव वाली इस सीट से कट्टर सिंधिया समर्थक इमरती देवी भाजपा की प्रत्याशी हैं तो वहीं कांग्रेस ने मौजूदा विधायक सुरेश राजे को दोबारा टिकट दिया है।
उपचुनाव में समधी ने दी थी समधन को मात
डबरा विधानसभा सीट पर होने वाला चुनाव समधी-समधन के चुनावी मैदान में होने से सुर्खियों में है। हालांकि ये पहली बार नहीं है जब सुरेश राजे और इमरती देवी चुनावी मैदान में आमने-सामने हैं। इससे पहले साल 2020 में हुए उपचुनाव में भी इन दोनों प्रत्याशियों के बीच मुकाबला हो चुका है। तब समधी सुरेश राजे समधन इमरती देवी पर भारी पड़े थे और करीब साढ़े 7 हजार वोटों से चुनाव जीतकर विधायक बने थे। दिलचस्प बात ये भी है कि सुरेश राजे कभी बीजेपी का झंडा बुलंद करते थे लेकिन साल 2018 में उन्होंने भाजपा का दामन छोड़कर कांग्रेस का हाथ थाम लिया था। तो वहीं कभी डबरा से कांग्रेस का चेहरा रहीं इमरती देवी ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ साल 2020 में भाजपा में शामिल हो गई थीं और अब भाजपा से उम्मीदवार बनी हैं।
यह भी पढ़ें- कांग्रेस की नई लिस्ट जारी, इन प्रत्याशियों के नामों का ऐलान
डबरा सीट का जातिगत समीकरण
डबरा विधानसभा सीट पर कुल 2 लाख 41 हजार 782 मतदाता हैं जिनमें हैं पुरुष मतदाताओं की संख्या 1 लाख 27 हजार 329 और महिला मतदाताओं की संख्या 1 लाख 14 हजार 446 है। जातिगत समीकरण देखें तो यहां जाटव मतदाता सबसे ज्यादा हैं और निर्णायक भूमिका निभाते हैं। वहीं अगर डबरा विधानसभा सीट के इतिहास की बात करें तो..
- साल 2020 (उपचुनाव)- कांग्रेस के सुरेश राजे ने भाजपा की इमरती देवी को 7633 वोटों से हराया।
- साल 2018 इमरती देवी प्रत्याशी कांग्रेस 54776 वोटों से जीतीं।
- साल 2013 इमरती देवी प्रत्याशी कांग्रेस 33278 वोटों से जीतीं।
- साल 2008 इमरती देवी प्रत्याशी कांग्रेस 10630 वोटों से जीतीं।
- साल 2003 नरोत्तम मिश्रा प्रत्याशी बीजेपी 769 वोटों से जीते।
- साल 1998 नरोत्तम मिश्रा प्रत्याशी बीजेपी 3737 वोटों से जीते।
- साल 1993 जवाहर सिंह रावत प्रत्याशी बसपा 5308 वोटों से जीते।
- साल 1990 नरोत्तम मिश्रा प्रत्याशी बीजेपी 7012 वोटों से जीते।
- साल 1985 नरसिंह राव पवार प्रत्याशी कांग्रेस 13689 वोटों से जीते।
- साल 1980 जगन्नाथ सिंह प्रत्याशी बीजेपी 790 वोटों से जीते।
- साल 1977 गोपीराम प्रत्याशी बीजेपी 5321 वोटों से जीते।
- साल 1972 पहद सिंह प्रत्याशी कांग्रेस 122 वोटों से जीते।
- साल 1967 जे सिंह प्रत्याशी भारतीय जनसंघ 17044 वोटों से जीते।
- साल 1962 बंद्रा सहायी प्रत्याशी कांग्रेस 2133 वोटों से जीते।
Published on:
17 Oct 2023 10:26 pm

बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
