2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

खुदाई के पहले दिन मिला 40 लाख का हीरा, 90 डिग्री के बाद ‘Z’ शेप वाला ब्रिज, एबुलेंस बुलाकर ‘MOYE MOYE’, ये हैं अजब-गजब खबरें

MP Azab-Gazab News: मध्यप्रदेश में अजब-गजब मामले सामने आए हैं। पढ़ें patrika.com पर स्पेशल स्टेरी...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Himanshu Singh

•

Updated: 11 Jul 2025, 6:23 PM IST

mp news

फोटो- ANI/AI

MP Azab-Gazab News: मध्यप्रदेश के पन्ना जिले में एक खदान में काम करने वाले मजदूर को पहले दिन ही खुदाई के दौरान 11 कैरेट 95 सेंट का हीरा मिला। माधव ने पहले दिन ही खुदाई शुरु की और उसकी किस्मत पलट गई। नियमानुसार, आने वाले समय में हीरे की नीलामी होगी। जो रकम मिलेगी, उसमें 12.5 प्रतिशत रॉयल्टी काटकर मजदूर को पैसा मिलेगा।

दरअसल, आपको बता दें कि, पन्ना हीरों की खदान के लिए मशहूर है। यह भारत का सबसे प्रमुख हीरा उत्पादक क्षेत्र है। यहां के हीरे अपनी क्वालिटी के लिए मशहूर हैं। मजदूरों को यहां पर चिन्हित जगहों पर ठेके पर जमीन भी दी जाती है। ताकि वह खुदाई करके हीरा ढूंढ सकें।


90 डिग्री के बाद Z शेप ब्रिज चर्चाओं में


राजधानी भोपाल के ऐशबाग आरओबी यानी 90 डिग्री ब्रिज की तो सोशल मीडिया पर जोरों-शोरों से चर्चाएं हुईं, लेकिन इसी सबके बीच इंदौर के एक निर्माणधीन ब्रिज ने नई चर्चाओं को जन्म दे दिया है। यहां के पोलो ग्राउंड इलाके के पास ही बन रहे ब्रिज पर दो जगह 90 डिग्री का एंगल बन रहा है।

हालांकि, भोपाल वाले 90 डिग्री ब्रिज की रिपोर्ट में सामने आया है कि उसका एंगल 115 डिग्री है। ऐशबाग आरओबी को लेकर एक्शन में आते हुए मोहन सरकार ने 9 अफसरों को निलंबित कर दिया था। इसमें एक रिटायर्ड इंजीनियर भी शामिल था।


गांव की स्थिति दिखाने के लिए स्वास्थ्य विभाग से प्रैंक


अजब-गजब मामला सिवनी जिले के घंसौर ब्लॉक के सालीवाड़ा गांव से सामने आया है। जहां गांव की बदहाल सड़क और नाले की स्थिति को अवगत कराने के लिए ग्रामीणों ने एक प्रेग्नेंट महिला के प्रसव की झूठी खबर देकर एबुंलेंस बुला ली। जिसके बाद मौके पर स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची। यहां पर उन्हें कोई मरीज नहीं मिला। हालांकि, स्वास्थ्य विभाग ने ग्रामीणों की मंशा को समझते हुए कोई कानून कदम नहीं उठाया।