4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

100 करोड़ की लागत से बन रहा नया भाजपा दफ्तर, छत पर उतरेगा हेलीकॉप्टर, कांग्रेस बोली- ये भ्रष्टाचार का पैसा है

राजधानी भोपाल में बन रहे इस बीजेपी दफ्तर के बनाने में 100 करोड़ की लागत आ रही है।

2 min read
Google source verification
News

100 करोड़ की लागत से बन रहा नया भाजपा दफ्तर, छत पर उतरेगा हेलीकॉप्टर, कांग्रेस बोली- ये भ्रष्टाचार का पैसा है

भोपाल. भारतीय जनता पार्टी मध्य प्रदेश में नया और आधुनिक प्रदेस स्तरीय कार्यलय बना रही है। राजधानी भोपाल में बन रहे इस बीजेपी दफ्तर के बनाने में 100 करोड़ की लागत आ रही है। हालांकि, माना जा रहा है कि, आगे इस दफ्तर के निर्माण कार्य का बजट और भी बढ़ सकता है। फिलहाल, दफ्तर के निर्माण कार्य जोर-शोर से शुरू कर दिया गया है। इस दफ्तर की आधुनिकता और सुविधा युक्त होने का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि, तैयार होने के बाद इसकी छत पर ही सीधे हेलीकॉप्टर उतारा जा सकेगा।


आपको बता दें कि, पुराने आरटीओ कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी के नए दफ्तर का निर्माण किया जा रहा है। पुराना कार्यालय तोड़कर 10 मंजिला इमारत बनाई जाएगी। प्राप्त जानकारी के अनुसार, करीब 50 हजार वर्ग फीट के क्षेत्र में नए भवन का निर्माण किया जाएगा। सामने आई जानकारी के अनुसार, बीजेपी इसी हाईटेक दफ्तर से 2023 का चुनाव लड़ेगी। यानी इसके निर्माण के लिए मात्र एक साल से कम समय निर्धारित किया गया है। मौजूदा बीजेपी कार्यालय की तर्ज पर ही शिफ्टिंग मुख्यालय रहेगा। वहीं, नए भवन में मौजूदा भवन से बड़ा गार्डन भी होगा। पंडित दीनदयाल उपाध्याय, कुशाभाऊ ठाकरे, राजमाता विजयराजे सिंधिया की प्रतिमाएं इस भवन के परिसर में स्थापित होंगी। आपको बता दें कि, बीजेपी का मौजूदा दफ्तर साल 1991 में बनाया गया था।

यह भी पढ़ें- लबालब भर चुका है बैराज, फिर भी यहां मौत की छलांग लगा रहे बच्चे और युवा, जिम्मेदार नहीं दे रहे ध्यान


कांग्रेस का तंज

भारतीय जनता पार्टी के नए दफ्तर के निर्माण को लेकर मध्य प्रदश में सियासत शुरु हो गई है। मध्य प्रदेश कांग्रेस द्वारा इसपर तंज कसा है। कांग्रेस के मीडिया प्रभारी केके मिश्रा ने कहा कि, भ्रष्टाचार के पैसे से भाजपा दफ्तर का निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि, अस्पतालों के निर्माण में भ्रष्टाचार हो रहा है। काली कमाई बीजेपी कार्यालय में लगाने की तैयारी चल रही है। बीजेपी आरटीओ की बेशकीमती जमीन भी हड़पने जा रही है। इसलिए आरटीओ कार्यालय में बीजेपी दफ्तर शिफ्ट किया जा रहा है।


भाजपा का पलटवार

वहीं, दूसरी तरफ भाजपा के प्रदेश मंत्री रजनीश अग्रवाल ने कांग्रेस के आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा कि, बात चली है तो दूर तक जाएगी। कांग्रेस ट्रस्टों के पास 10 हजार करोड़ की संपत्ति है। ट्रस्टों की अध्यक्ष या पदेन महोदया हैं। ये संपत्ति कांग्रेस के ट्रस्टों के पास कहां से आई है, पहले इसका जवाब देना चाहिए?

मध्य प्रदेश में भारी बारिश का दौर, कई नदियां उफान पर, देखें वीडियो

Story Loader