1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लबालब भर चुका है बैराज, फिर भी यहां मौत की छलांग लगा रहे बच्चे और युवा, जिम्मेदार नहीं दे रहे ध्यान

बैराज के ऊपर से सीधे नदी में कूद रहे हैं। बड़ी संख्या में रोजाना किशोर एक साथ बैराज पहुंच रहे हैं और एक के बाद एक नदी में छलांग लगा रहे हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कटनी

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 25 Aug 2022, 12:45 PM IST

News

लबालब भर चुका है बैराज, फिर भी यहां मौत की छलांग लगा रहे बच्चे और युवा, जिम्मेदार नहीं दे रहे ध्यान

कटनी. पिछले दो-तीन दिनाें तक हुई झमाझम बारिश के बाद कटनी नदी का जलस्तर बढ़ गया है। कटायेघाट के ऊपर बना बैराज एकदम लबालब हो गया है। इस बैराज में किशोर व युवक मौत की छलांग लगा रहे हैं। बैराज के ऊपर से सीधे नदी में कूद रहे हैं। बड़ी संख्या में रोजाना किशोर एक साथ बैराज पहुंच रहे हैं और एक के बाद एक नदी में छलांग लगा रहे हैं। हैरानी की बात तो यह है कि, किशोर और युवक बैराज के उपकरणों से भी ऊपर चढ़ने का प्रयास करते हैं। साथ ही, काफी देर तक उनमें लटके रहते हैं।

साइड के रास्ते से बैराज के गेट ऊपरी हिस्से में बनी रेलिंग में चढ़ने के बाद छलांग लगाते हैं। बच्चे भले ही नदी में नहाने के लिए पहुंच रहे हैं, लेकिन यहां पर इस तरह से बिना किसी सुरक्षा उपाय के नदी में छलांग लगाना न सिर्फ वो जान के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं, बल्कि बैराज को भी क्षति पहुंचा सकते हैं। क्योंकि, बैराज के समीप कोई भी कर्मचारी नहीं होता। पंपं हाउस में रहते हैं, वे यहां पर नहाने, उछलकूद मचाने वाले बच्चों को भी नहीं रोकते। इससे किसी बड़ी होने से इन्कार नहीं किया जा सकता।

यह भी पढ़ें- अपनी उम्र से 15 साल ज्यादा गुजार चुके पुल में आई दरार, अधिकारियों में असमंजस, इसे बचाएं कैसे?


इस तरह जान की परवाह किये बिना नदी में कूदते हैं किशोर

नदी में बड़ी मात्रा में जलकुंभी भी होती है, जिससे बच्चों के फंसने का डर बना रहता है। पूर्व में कई गंभीर हादसे भी हो चुके हैं, इसके बाद भी जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे। मामले में निगम आयुक्त सत्येंद्र धाकरे का कहना है कि, एक दिन पहले ही बैराज का निरीक्षण किया है, वहां पर बच्चे नहीं मिले। अगर वो इस तरह से बैराज में चढ़कर नदी में छलांग लगा रहे हैं तो इस पर रोक लगाई जाएगी। कर्मचारियाें को उन्हें रोकने कहा जाएगा।