23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

10वीं-12वीं में फेल या एबसेंट रहे छात्रों को इसी साल एक और मौका, दोबारा होंगे एग्जाम

MP Board : मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल की 2025 के शेक्षणिक सत्र में आयोजित 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षा में असफल रहे छात्रों को फिर से मौका दिया जाएगा। जानें कब और कैसे दे सकेंगे दोबारा परीक्षा।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 12 May 2025, 10:21 AM IST

MP Board

MP Board : मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) द्वारा इस साल बोर्ड परीक्षा में असफल रहे या परीक्षा न दे पाने वाले छात्रों के लिए राहत भरी घोषणा की है। जो छात्र इस वर्ष की बोर्ड परीक्षा में फेल हो गए या किसी कारणवश परीक्षा में अनुपस्थित रहे बोर्ड द्वारा आयोजित की जाने वाली द्वितीय (पूरक) परीक्षा का आयोजन जून–जुलाई 2025 में किया जाएगा। इस परीक्षा के माध्यम से एमपी बोर्ड से परीक्षा देने वाले लाखों छात्रों को परीक्षा देने का एक और मौका मिल सकेगा।

माध्यमिक शिक्षा मंडल के अनुसार इस साल कक्षा 10वीं और 12वीं के 3,44,498 छात्र पहले प्रयास में असफल या अनुपस्थित रहे हैं। इन छात्रों के लिए दूसरी परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें- नदी के जिस घाट पर पड़े थे आचार्यश्री के कदम, वहां मछली पकड़ने पर लगा प्रतिबंध

10वीं कक्षा के लिए छात्र ध्यान दें

10वीं बोर्ड की पूरक परीक्षा 17 जून से 26 जून 2025 के बीच आयोजित की जा रही है। इसके लिए फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 21 मई 2025 निर्धारित की गई है। इसका परीक्षा शुल्क 500 रूपए प्रति विषय निर्धारित किया गया है।

12वीं कक्षा के लिए छात्र ध्यान दें

वहीं, 12वीं बोर्ड पूरक परीक्षा 17 जून से 5 जुलाई 2025 के बीच निर्धारित की गई है। इसपर भी परीक्षा शुल्क 500 रुपए प्रति विषय रखा गया है। अन्य जानकारी और विषयवार टाइम टेबल भी जल्द ही जारी किया जाएगा।