
mp board 10th 12th result 2023
mp board 10th 12th result 2023. मध्यप्रदेश बोर्ड की 10वीं और 12वीं का रिजल्ट तैयार हो गया है। इसे ऑनलाइन किया जा रहा है। दोनों ही परीक्षाओं के रिजल्ट इसी सप्ताह आने की उम्मीद है। स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार से भी समय मांगा गया है। प्रदेश में 10वीं और 12वीं के 19 लाख स्टूडेंट्स ने परीक्षा दी थी।
10वीं और 12वीं बोर्ड की परीक्षा की कॉपियों को चेक करने का काम पूरा हो गया है। रिजल्ट बनाने का काम किया जा रहा है। सूत्रों की माने तो इसी सप्ताह के अंत तक रिजल्ट घोषित हो सकता है। क्योंकि बोर्ड पिछले साल की अपेक्षा इस बार रिजल्ट को लेट नहीं करना चाहता है। क्योंकि पिछले साल 29 अप्रैल 2022 को रिजल्ट घोषित हो गया था।
शिक्षा मंत्री जारी करेंगे रिजल्ट
मध्यप्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार यह रिजल्ट जारी करेंगे। इसी दिन मेरिट लिस्ट भी जारी हो जाएगी। इस बार यदि 29 अप्रैल या उसके पहले रिजल्ट घोषित किया जाता है तो यह अपने आप में रिकार्ड ही होगा। क्योंकि बोर्ड के इतिहास में हमेशा ही मई माह में रिजल्ट घोषित होता रहा है। सिर्फ पिछली बार 29 अप्रैल को रिजल्ट घोषित किया गया था।
अधिकृत वेबसाइट पर होगा जारी
एमपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं का रिजल्ट माध्यमिक शिक्षा मंडल की आधिकारिक वेबसाइट पर सबसे पहले जारी किया जाएगा। इसके लिए mpbse.nic.in और mpresults.nic.in पर जाना होगा। इसके अलावा इस बार भी एसएमएस से भी रिजल्ट पता करने की व्यवस्था की गई है।
गौरतलब है कि मध्यप्रदेश बोर्ड की 10वीं की परीक्षा 1 मार्च से 27 मार्च के बीच सभी जिलों में आयोजित की गई थी। वहीं 12वीं की परीक्षा 2 मार्च से 1 अप्रैल के बीच हुई थी। इन परीक्षाओं में 19 लाख स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन करवाया था।
यह भी पढ़ेंः
10th and 12th Result 2023 date- अगले 10 दिनों में आ सकता है 10वीं और 12वीं का रिजल्ट
10th, 12th Result 2023: आने वाला है एमपी बोर्ड का रिजल्ट, यह है अपडेट
MP Board 10th, 12th Result 2023: समय पर आएगा रिजल्ट, स्कूल शिक्षा मंत्री जारी करेंगे परिणाम
mp board result 2023: 10वीं और 12वीं के रिजल्ट को लेकर आई अच्छी खबर, देखें अपडेट
Updated on:
24 Apr 2023 06:19 pm
Published on:
24 Apr 2023 06:18 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
