19 जुलाई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

25 मई को आएंगे 10वीं, 12वीं के रिजल्ट, दोपहर में घोषित होंगे बोर्ड परीक्षा परिणाम

10वीं और 12वीं का रिजल्ट 25 मई यानि गुरुवार को दोपहर 12.30 बजे घोषित किया जाएगा। राज्य के स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार बोर्ड परीक्षाओं का परिणाम घोषित करेंगे।
less than 1 minute read
Google source verification
result_mp_board_25_may.png

स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार बोर्ड परीक्षाओं का परिणाम घोषित करेंगे

भोपाल. एमपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं परीक्षा का रिजल्ट 25 मई को घोषित किया जाएगा। 10वीं और 12वीं का रिजल्ट 25 मई यानि गुरुवार को दोपहर 12.30 बजे घोषित किया जाएगा। राज्य के स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार बोर्ड परीक्षाओं का परिणाम घोषित करेंगे। इस बार दोनों बोर्ड परीक्षाओं में करीब 19 लाख स्टूडेंट्स शामिल हुए थे।

मध्यप्रदेश में दोनों अहम क्लासेस यानि 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं का परिणाम 25 मई को जारी कर दिया जाएगा। माध्यमिक शिक्षा मंडल ने इस संबंध में अब आधिकारिक जानकारी दी है। यह रिजल्ट MPBSE की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in पर जारी किया जाएगा। रिजल्ट 25 मई को दोपहर 12.30 बजे घोषित किया जाएगा। मध्यप्रदेश के स्कूली शिक्षा मंत्री इंदरसिंह परमार इसकी घोषणा करेंगे। मंत्री प्रेस कॉन्फ्रेंस में MP Board Result 2023 घोषित करेंगे। परीक्षा परिणामों के साथ एमपी बोर्ड मेरिट लिस्ट भी जारी करेगा।

बोर्ड परीक्षा 2023 के स्टूडेंट अपने रोल नंबर से आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in, mpresults.nic.in पर परिणाम देख सकेंगे। आधिकारिक वेबसाइट के अलावा स्टूडेंट्स MPBSE मोबाइल ऐप से भी अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं। MPBSE ने पिछले साल भी 10th और 12th के रिजल्ट एक साथ 29 अप्रैल को जारी किए थे। MP Board Exam में पिछले साल 12वीं का 73 फीसदी और हाईस्कूल का रिजल्ट 60 फीसदी था।

ऐसे चेक करें एमपी बोर्ड रिजल्ट 2023
1. आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in पर जाएं।
2. 10th या 12th Results 2023 की लिंक क्लिक करें।
3. रोल नंबर दर्ज कर सबमिट करें।
4. रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।