3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

25 जून तक आ सकता है 10वीं का रिजल्‍ट, MP बोर्ड की तैयारियां पूरी

10वीं क्‍लास का रिजल्‍ट 25 जून तक आने की संभावनाएं हैं। वहीं, 12वीं क्‍लास का रिजल्‍ट जुलाई माह में आ जाएगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 17 Jun 2020, 11:00 PM IST

25 जून तक आ सकता है 10वीं का रिजल्‍ट, MP बोर्ड की तैयारियां पूरी

25 जून तक आ सकता है 10वीं का रिजल्‍ट, MP बोर्ड की तैयारियां पूरी

भोपाल/ मध्‍य प्रदेश बोर्ड ( MP Board ) के 12वीं क्‍लास ( 12th Class ) के स्थगित पेपर मंगलवार को पूरे हो गए हैं, इन स्थगित हुए पेपरों की शुरुआत 9 जून से हुई थी। इसके साथ एमपी बोर्ड ने इन परीक्षाओं के परिणाम की तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। हालांकि, 10वीं क्‍लास का रिजल्‍ट ( 10th Class Result ) 25 जून तक आने की संभावनाएं हैं। वहीं, 12वीं क्‍लास का रिजल्‍ट जुलाई माह में आ जाएगा।

पढ़ें ये खास खबर- ATM से पैसे निकालने से पहले हो जाएं सावधान, वरना हो जाएंगे कोरोना वायरस के शिकार

10वीं और 12वीं की एक करोड़ 25 लाख कॉपियां की जा रहीं चेक

एमपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं के छात्रों के करीब 1 करोड़ 25 लाख कॉपियां चेक करने का कार्य जोरो पर जारी है। हालांकि 10वीं की कॉपियों के मूल्यांकन का काम पूरा हो चुका है, तो कक्षा 12वीं के 19 मार्च से पहले हुए पेपर की कॉपियां का मूल्यांकन का कार्य भी पूरा हो चुका है। इसके अलावा 9 जून से शुरू हुई परीक्षाओं के पेपर की कॉपियां का मूल्यांकन भी दूसरे दिन से ही शुरु कर दिया गया है, जो जल्द ही पूरा हो जाएगा।

पढ़ें ये खास खबर- अगर गलत पिन डालने से ब्लॉक हो जाए ATM कार्ड, तो इस तरह करें अनलॉक


10वीं के परिणाम जून के अंतिम सप्ताह में, तो 12वीं के नतीजे जुलाई तक

एमपी बोर्ड ने 10वीं क्लास का रिजल्ट 20 से 25 जून के बीच घोषित करने की सारी तैयारी की जा रही है। हालांकि, अभी स्पष्ट दिन तय नहीं किया गया है। इसके अलावा 12वीं कक्षा का रिजल्ट जुलाई के महीने में घोषित होगा। जैसे ही, कॉपियों के मूल्यांकन का काम पूरा करलिया जाएगा, वैसे ही एमपी बोर्ड द्वारा रिजल्ट की तारीखें घोषित करेगा।

पढ़ें ये खास खबर- ATM स्किमिंग क्या है? एक जरा सी चूक से आपका खाता हो सकता है खाली


पहली बार जब अलग अलग घोषित किया जाएगा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट

एमपी बोर्ड के इतिहास में ऐसा पहली बार होगा जब कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट अलग-अलग करके घोषित किया जाएगा। 10वीं का रिजल्ट जून और 12वीं का रिजल्ट जुलाई में घोषित होगा। इससे पहले 10वीं और 12वीं के रिजल्ट की घोषणां एक ही दिन होती थी। इसके अलावा, 30 साल में ऐसा पहली बार हो रहा है, जब कोरोना संक्रमण के बाद लॉकडाउन के चलते घरों पर रहकर कॉपियों का मूल्यांकन किया जा रहा है।