19 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एमपी बोर्ड के स्कूलों ने सौंपी चाबी, सीबीएसई स्कूलों के प्रतिनिधियों ने की आयुक्त से मुलाकात

- स्कूल संचालकों ने लोक शिक्षण संचालनालय पहुंचकर किया प्रदर्शन

less than 1 minute read
Google source verification
एमपी बोर्ड के स्कूलों ने सौंपी चाबी, सीबीएसई स्कूलों के प्रतिनिधियों ने की आयुक्त से मुलाकात

एमपी बोर्ड के स्कूलों ने सौंपी चाबी, सीबीएसई स्कूलों के प्रतिनिधियों ने की आयुक्त से मुलाकात

भोपाल. एमपी बोर्ड से सम्बद्ध स्कूलों के संचालकों ने मंगलवार को लोक शिक्षण संचालनालय पहुंचकर प्रदर्शन करते हुए आयुक्त को चाबियां सौंपने की कोशिश की। आयुक्त ने संचालकों से मुलाकात कर अपनी मांगों पर चर्चा की। इसके अतिरिक्त सोसाइटी फॉर प्राइवेट स्कूल डायरेक्टर्स-मप्र (सोपास) और अनऐडेड प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने भी आयुक्त से मुलाकात की। सभी संगठनों ने आयुक्त से बातचीत सकारात्मक रहने और मांगों पर एक सप्ताह में निर्णय होने की बात कही है।
प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के बैनत तले कई संचालक दोपहर को लोक शिक्षण संचनालय पहुंचे और अपनी पांच मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। संचालकों ने नारेबाजी कर अपनी पांच मांगों को पूरा करने के लिए नारेबाजी की। आयुक्तजयश्री कियावत ने संचालकों से चर्चा की। एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष अजीत सिंह ने बताया कि, हमने आयुक्त को चाबियां सौंपी जिन्हें उन्होंने लौटा दिया, इसके बाद सकारात्मक चर्चा हुई जिसमे मांगे मानने का आश्वासन उन्होंने दिया है।

प्रदेश के पदाधिकारियों ने निर्णय लिया की हम लोग शिक्षा से जुड़े हैं हमारी समस्याओं के समाधान का आश्वासन मिल गया है तो हम लोग बुधवार से अपने बच्चों के लिए ऑनलाइन कक्षाएं शुरू करेंगे परंतु लिखित आश्वासन नहीं मिलने तक हमारी हड़ताल और विभाग से असहयोग जारी रहेगा।
-----------------------

सोपास और अनऐडेड के संचालकों ने भी की मुलाकात
सोसाइटी फॉर प्राइवेट स्कूल डायरेक्टर्स-मप्र (सोपास) और अनऐडेड प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के संचालकों ने भी आयुक्त से मुलाकात की। महासचिव सोपास प्रवीण पणिकर और अनऐडेड एसोसिएशन के सचिव बाबू थॉमस ने कहा आयुक्त ने एक सप्ताह में स्कूल खोले जाने पर निर्णय होने की बात कही है साथ ही अन्य मांगे मानने का भी आश्वासन दिया है। हम एक सप्ताह तक आदेश की प्रतीक्षा करेंगे उसके बाद आगे विचार किया जाएगा। डॉ आशीष चटर्जी, विनीराज मोदी, रवि राजपूत, सुमित पोंदा, एस के दुबे, विनय यादव और राजेश राजौरिया शामिल रहे।