18 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आर्थिक सर्वेक्षण पर सीएम बोले- प्रदेश की आर्थिक स्थिति मजबूत हुई, प्रति व्यक्ति आय बढ़ी

mp assembly budget session 2023- मध्यप्रदेश विधानसभा में पेश हुआ आर्थिक सर्वेक्षण...।

2 min read
Google source verification

भोपाल

image

Manish Geete

Feb 28, 2023

mpvidhan.png

भोपाल। विधानसभा के बजट सत्र के दूसरे दिन वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा (jagdeesh devra) ने आर्थिक सर्वेक्षण पेश किया। इसमें दावा किया गया है कि पिछले साल आर्थिक समृद्धि में प्रदेश देश के अग्रणी राज्यों में शामिल रहा और इसने जीएसडीपी में 16.43 फीसदी की वृद्धि दर हासिल कर ली। वहीं 10 सालों में यह बढ़ोत्तरी 319 फीसदी हुई है।

शिवराज सरकार ने मध्यप्रदेश के बजट से एक दिन पहले मंगलवार को मध्यप्रदेश का आर्थिक सर्वेक्षण 2022-23 पेश किया। इस सर्वेक्षण (economic survey) के मुताबिक मध्यप्रदेश में प्रति व्यक्ति आय एक लाख 40 हजार 583 रुपए हो गई है। जो 15.16 फीसदी की वृद्धि दर्शाती है। वहीं प्रदेश के सकल घरेलू उत्पाद में भी वृद्धि 16.48 फीसदी की रही है।

क्या बोले शिवराज

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (cm shivraj singh chauhan) ने आर्थिक सर्वेक्षण पर कहा है कि आज मध्यप्रदेश का आर्थिक सर्वेक्षण आया है। सर्वेक्षण के तथ्य सिद्ध करते हैं कि मध्यप्रदेश की आर्थिक स्थिति मजबूत है। एक तरफ हमने वित्तीय अनुशासन और सुशासन के साथ सर्वसमावेशी विकास किया है,वहीं दूसरी तरफ राज्य के बजट का आकार तथा कर संग्रहण भी लगातार बढ़ा है।

चौहान ने कहा कि वर्ष 2022-23 में मध्यप्रदेश की आर्थिक विकास दर में 16.43% की वृद्धि हुई है। वर्ष 2001-02 में सकल घरेलू उत्पाद 71,594 करोड़ रुपए था, जो अब बढ़कर 13 लाख 22 हजार करोड़ रुपए हो गया है। वर्ष 2001-02 में प्रति व्यक्ति आय 11,718 रुपए थी, आज बढ़कर 1,40,500 रुपए हो गई है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हम पर अक्सर या आरोप लगाया जाता है कि हम कर्जा ले रहे हैं लेकिन यदि आप आंकड़े देखेंगे 2005 में ऋण जीएसडीपी अनुपात मतलब जीएसडीपी के अनुपात में जो कर्जा लेते थे, वह 39.5% था। लेकिन, कोविड की कठिनाइयों के बावजूद 2020-21 में घटकर 22.6% हो गया है।

सीएम ने कहा कि यह अपने आप में सिद्ध करता है कि जीएसडीपी के अनुपात में ऋण का प्रतिशत लगातार घटा है। पिछले साल हमारा पूंजीगत व्यय 37 हजार 89 करोड़ रुपया था। हमने एक साल में उसको 23.18% बढ़ाया। अब बढ़कर 45 हजार 685 करोड रुपया हो गया है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि औद्योगिक विकास दर जो 2012 में -0.61% थी, वह 2022 में बढ़कर 24% हुई है। यदि आप राजस्व संग्रहण की बढ़ती हुई गति को देखेंगे, तो हमने लगातार राज्य के करों के संग्रहण को भी बढ़ाया है और यह विगत तीन वर्षो का औसत 7.94% है।

शिवराज सिंह ने कहा कि किसानों को 13.41% तथा एमएसएमई क्षेत्र को ऋण में 30.22% बढ़ोतरी हुई है। स्ट्रीट वेंडरों को ऋण देने में मध्यप्रदेश सबसे आगे है। हमने 5 लाख 25 स्ट्रीट वेंडरों को 521 करोड़ रुपए से अधिक का ऋण दिया है। सारे आंकड़े बताते हैं कि मध्यप्रदेश की आर्थिक स्थिति मजबूत है।

और क्या बोले शिवराज

औद्योगिक विकास दर जो 2001-02 में -0.61% थी, वह 2022 में बढ़कर 24% हुई है। यदि आप राजस्व संग्रहण की बढ़ती हुई गति को देखेंगे, तो हमने लगातार राज्य के करों के संग्रहण को भी बढ़ाया है और यह विगत तीन वर्षो का औसत 7.94% है।