16 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पचमढ़ी के जंगलों में मिशन-2023 की तैयारी, ऐसी है सरकार की प्लानिंग

शनिवार और रविवार को होगा बैठकों का दौर, चिंतन शिविर में तैयार होगी अगले साल होने वाले चुनाव की रणनीति...।

3 min read
Google source verification

भोपाल

image

Manish Geete

Mar 25, 2022

pachmarhi-01.png

भोपाल। प्रदेश की भाजपा सरकार अब मिशन 2023 में जुटने जा रही है। इसी सिलसिले में पूरी सरकार शुक्रवार रात से ही पचमढ़ी पहुंच जाएगी और 26-27 को दो दिनों तक विभिन्न मुद्दों पर मंथन किया जाएगा।

गौरतलब है कि मध्यप्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव (mp vidhan sabha election 2023) है, इसे लेकर अभी से विकास और कई राजनीतिक मुद्दों पर मंथन किया जाएगा। मंत्रियों के परफार्मेंस और वन टू वन मीटिंग भी की जाएगी।

सीएम हाउस से पचमढ़ी बस

शिवराज कैबिनेट के मंत्रियों को शुक्रवार रात 8 बजे सीएम हाउस से पचमढ़ी के लिए बस द्वारा ले जाया जाएगा। भोपाल से बाड़ी, बरेली होते हुए सांडिया पिपरिया मार्ग से बस पचमढ़ी पहुंचेगी। शिविर का आयोजन चंपक झील के पास किया जाएगा। शिवराज कैबिनेट के कुछ सदस्यों के लिए रायसेन जिले के बरेली में जीके पैलेस में रुकने एवं खाने की व्यवस्था की गई है। एमपी टूरिज्म को इसका जिम्मा सौंपा गया है। पचमढ़ी में भी एमपी टूरिज्म को ही मंत्रियों के रुकने और भोजन के इंतजाम का जिम्मा सौंपा गया है। मंत्रियों का कल का लंच पाइन ट्री जंगल में होगा। यहां प्रदेश के कई अंचल के प्रसिद्ध व्यंजन उपलब्ध रहेंगे।

होगा बैठकों का दौर

शनिवार को सुबह से ही मुख्यमंत्री सक्रिय हो जाएंगे। सीएम की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक होगी, जिसमें रोजगार, विकास का एजेंडा तय होगा। आमजन से 14 मुद्दों पर भी चर्चा होगी। पचमढ़ी पहुंचकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अपने मंत्रिमंडल के सहयोगियों के साथ कई दौर की बैठकें करेंगे, वहीं वन टू वन मीटिंग कर परफार्मेंस पर भी चर्चा करेंगे। राजनीति के जानकार इसे mission 2023 से जोड़कर देख रहे हैं। माना जा रहा है कि मंत्रियों को खास हिदायत भी दी जाएगी। साथ ही कई तरह की प्लानिंग भी की जाएगी।

जानकारों का कहना है कि पचमढ़ी में दो दिन रहकर मिशन 2023 की रणनीति पर काम किया जाएगा। आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश को लेकर बनाए गए रोडमैप पर अबतक कितना काम हुआ है, इसकी समीक्षा भी की जाएगी। गौरतलब है कि सीएम ने हाल ही में सरकार की कई योजनाओं को लेकर मंत्रिमंडल के सदस्यों के ग्रुप भी बनाए है, जिसमें वे अपने काम की रिपोर्ट भी सीएम को देंगे।

हिल स्टेशन में मंत्रियों के साथ मंथन करेंगे शिवराज, ऐसी है Mission-2023 की प्लानिंग

धूपगढ़ नहीं जाएंगे पर्यटक

मंत्रिमंडल की बैठक के कारण कई पर्यटकों के धूपगढ़ जाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। इस कारण कई पर्यटकों को मायूस होना पड़ेगा। सतपुड़ा टाइगर रिजर्व प्रबंधन की ओर से धूपगढ़ क्षेत्र में मरम्मत कार्य का हवाला देते हुए पर्यटन स्थल पर जाने से रोक लगा दी गई है। बॉयसन लॉज पर नोटिस चस्पा कर लिखा गया है कि 24 से 26 मार्च तक धूपगढ़ बंद रहेगा।

इन पर भी चर्चा

सीएम ने मंत्रियों के कई समूह बनाए थे।
विकास की योजनाओं को तैयार किया जाएगा।
अलग-अलग विषयों पर रोडमैप बनाए जाएंगे।
समूहों से आने वाले सुझावों पर चिंतन होगा।
रोजगार, विकास के एजेंडे पर भी बात होगी।
मंत्रियों के परफार्मेंस पर भी होगी बात।
दिए जा सकते हैं विकास के टारगेट।