24 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कांग्रेस सांसद दिग्विजय ने मांगा सर्जिकल स्ट्राइक का सबूत, शिवराज ने दिया जवाब

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री का पलटवार...। कहा- कांग्रेस का डीएनए ही पाकिस्तान परस्त है

2 min read
Google source verification

भोपाल

image

Manish Geete

Jan 24, 2023

digv-shiv.jpg

भोपाल। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा इन दिनों जम्मू-कश्मीर में है। इस यात्रा के प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह के सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत मांगने वाले बयान पर एक बार फिर सियासत गर्मा गई है। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पलटवार करते हुए कहा है कि कांग्रेस का डीएनए ही पाकिस्तान परस्ती का है।

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मंगलवार को सुबह मीडिया को अपनी प्रतिक्रिया दे रहे थे। चौहान ने दिग्विजय के बयान जरिए पूरी कांग्रेस पार्टी को ही कठघरे में खड़ा कर दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि कभी सर्जिकल स्ट्राइक का सबूत मांगते हैं, तो कभी भगवान राम का अस्तित्व था या नहीं था, इस पर ही सवाल उठाते रहते हैं। कभी रामसेतु के सबूत मांगते हैं। दिग्विजय सिंह की ओर से फिर सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत मांगे जा रहे हैं। इस तरह वे सेना का मनोबल गिराने का पाप कर रहे हैं। वे खुद पाकिस्तान के साथ खड़े दिख रहे हैं।

ये कैसी भारत जोड़ो यात्रा

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राहुल गांधी पर भी निशाना साधा। चौहान ने कहा कि राहुलजी, यह कैसी भारत जोड़ो यात्रा है? आपके साथ टुकड़े-टुकड़े गैंग चल रही है। सेना का मनोबल गिराया जा रहा है। इतना ही नहीं, राहुल गांधी भी सवाल उठा रहे हैं कि सेना कमजोर होगी। यह देशभक्ति नहीं है। कभी दिग्विजय सिंह के राज में मध्यप्रदेश सिमी का गढ़ बन गया था। उन्होंने कांग्रेस से अपील की कि कम से कम सेना का मनोबल गिराने का पाप और अपराध तो न करें।

पेसा एक्ट पर भी कांग्रेस को घेरा

शिवराज सिंह ने मध्यप्रदेश में कांग्रेस की ओर से अनुसूचित जनजाति वर्ग की बैठक बुलाए जाने पर भी तंज कसा है। चौहान ने कहा कि आपने पेसा नियम लागू करने का जनजातीय भाई-बहनों को वचन दिया था। तब आपने नियम क्यों नहीं बनाए? आपने 50 फीसदी ब्लाक आदिवासी बनाने, जिला स्तरीय आदिम जाति मंत्रणा समिति बनाए जाने की बात कही थी, आपने कौन सी पहल की? कांग्रेस का वचन पत्र सिर्फ ढोंग है।