
mp cm Dr. Mohan Yadav
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गुरुवार को कोमुरवेल्ली रेलवे स्टेशन के शिलान्यास समारोह के दौरान यह बात कही। वे कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित थे। सीएम डॉ. यादव ने कोमुरवेल्ली प्रवास के दौरान यहां के प्रमुख आस्था केंद्र मल्लिकार्जुन स्वामी मंदिर में दर्शन किए। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने मंदिर में पूजा-अर्चना भी की।
सीएम डॉ. यादव ने कार्यक्रम के अतिथियों और स्थानीय जन को भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उज्जैन आने का निमंत्रण भी दिया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि रेल सुविधाओं के विकास से सशक्त भारत का निर्माण हो रहा है। भारत के रेलवे का इतिहास करीब पौने दो सौ वर्ष पुराना है। आज न सिर्फ निर्धन वर्ग बल्कि समाज के सभी वर्गों के लिए रेल साधन उपयोगी हैं। उन्होंने मेट्रो के साथ ही वन्दे भारत ट्रेनों से बढ़ती रेल सुविधाओं की जानकारी दी। साथ ही कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और रेल मंत्री वैष्णव के प्रयासों से यह सुविधा मिल रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश चहुंओर विकास की ओर निरंतर आगे बढ़ रहा है।
राज्यपाल मंगुभाई पटेल से मिले सीएम डॉ. मोहन
भोपाल. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरुवार को राजभवन पहुंचकर राज्यपाल मंगुभाई पटेल से मुलाकात की। राजभवन सूत्रों ने इस मुलाकात को सौजन्य भेंट बताया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राज्यपाल पटेल का पुष्पगुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया।
Published on:
16 Feb 2024 09:19 am
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
