
Lok Sabha Election 2024: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी के इस बयान पर कि वे बेटे को रायबरेली को सौप रही हैं...पर तंज कसा। सीएम ने कहा, भाजपा कहती है कि कांग्रेस परिवारवादी पार्टी है यह उसका प्रमाण है कि सोनिया कह रही है कि मैं बेटे को सौंप रही हूं... कोई राजा-महाराजा है क्या? जनता को सौंपना चाहिए या जनता की सेवा के लिए दे रहे हैं। हमारी लड़ाई इसी अहंकार से है। मुख्यमंत्री मुंबई में चुनाव प्रचार के लिए गए थे। मीडिया से चर्चा में उन्होंने कांग्रेस को आड़े हाथों लिया।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पर पलटवार कर कहा, आप सेवा, सरोकार, अपनत्व और विश्वास जैसी भावनाओं को कभी नहीं समझ सकते। क्योंकि, आपका चयन पर्ची से हुआ है। ये बात अलग है कि आका के आदेश से आप लिखा हुआ बयान पढ़ रहे हैं। बेहतर यही होगा कि अपने सीमित दायरे को अनावश्यक विस्तार न दें। पटवारी हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट पर प्रचार के लिए पहुंचे थे।
Updated on:
19 May 2024 10:40 am
Published on:
19 May 2024 10:30 am
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
