
जयस राजनीतिक संगठन ने की घोषणा, आदिवासी समाज को दर्शाता होगा पार्टी का चिह्न.
जय आदिवासी युवा शक्ति (जयस) ने अपना राजनीतिक दल बनाने की घोषणा की है। जल्द ही इसका रजिस्ट्रेशन कराया जाएगा। दल का नाम और चुनाव चिन्ह आदिवासी समाज से जुड़ा होगा। अब तक जयस से जुड़े नेता व कार्यकर्ता अलग-अलग दलों से चुनाव लड़ रहे थे। कुछ जनप्रतिनिधि भी चुने गए।
गुरुवार को जयस के 11वें स्थापना दिवस पर खंडवा रोड स्थित डीएवीवी के ऑडिटोरियम में हुए कार्यक्रम में मप्र सहित पांच राज्यों के नेता-कार्यकर्ता शामिल हुए।
जयस नेताओं से हुए मंथन के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष लोकेश मुजाल्दा ने एक राजनीतिक दल बनाने की घोषणा की। यह भी साफ किया कि जयस सामाजिक संगठन था और रहेगा। उसकी गतिविधियां जैसे संचालित होती थीं, वैसी ही रहेंगी। राजनीतिक दल के नाम और चुनाव चिन्ह के लिए संगठन की जल्द ही बैठक बुलाई जाएगी।
Updated on:
19 May 2024 09:49 am
Published on:
19 May 2024 09:44 am
बड़ी खबरें
View Allइंदौर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
