8 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जीतू पटवारी ने थामा कांग्रेस कार्यकारिणी पर उठा बवाल, नई लिस्ट में 84 सचिव और 36 संयुक्त सचिव बनाए गए

Working Committee New List : लंबे बवाल के बाद कांग्रेस की नई कार्यकारिणी की लिस्ट जारी कर दी गई है। मंगलवार रात को जारी हुईइस नई लिस्ट में 84 सचिव और 36 संयुक्त सचिव बनाए गए है। यहां देखें कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने किस नेता को क्या जिम्मेदारी सौंपी है?

2 min read
Google source verification
Working Committee New List

Working Committee New List : दो दिन पहले घोषित हुई मध्य प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी के विरोध को थामने के लिए मंगलवार रात एक और सूची जारी की गई। इसमें 84 सचिव, 36 संयुत सचिव शामिल हैं। राजनीतिक मामलों की समिति (पीएसी), अनुशासन समिति और परिसीमन समिति का गठन भी किया गया है। राजनीतिक मामलों की समिति में कमलनाथ और नकुलनाथ के साथ-साथ दिग्विजय सिंह को भी जगह दी गई है। पहली सूची में नकुल के नहीं होने पर सवाल खड़े हो रहे थे।

विंध्य और ग्वालियर-चंबल की उपेक्षा का आरोप लग रहा था। इस सूची में यहां के नेताओं को भी मौका दिया गया है। पूर्व विधायक नीटू सिकरवार नाराज थे। चंबल की उपेक्षा का आरोप लगाया था। इन्हें राजनीतिक मामलों की समिति में शामिल किया गया है। पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने भी सवाल खड़े किए थे। विंध्य के लोगों को मौका दिया गया है। वरिष्ठ नेता डॉ. गोविंद सिंह को भी उत समिति में शामिल किया है। समर्थकों को अन्य समितियों में जगह दी है। राज्यसभा सदस्य अशोक सिंह कोषाध्यक्ष रहेंगे। मौजूदा समय में भी वो ही इस जिम्मेदारी को निभा रहे हैं।

यह भी पढ़ें- नर्मदा नदी पर चलेगा क्रूज, स्टैच्यू ऑफ यूनिटी से स्टैच्यू ऑफ वननेस तक यात्रा करेंगे पर्यटक

सचिव में भोपाल के तीन नाम

84 सचिवों में भोपाल से राजकुमार सिंह, गुड्डू चौहान एवं मोनू सक्सेना शामिल हैं। विधानसभा चुनाव में बुदनी से शिवराज के मुकाबले चुनाव लड़ने वाले विक्रम मस्ताल को सचिव बनाया है। दिग्विजय सिंह के भाई लक्ष्मण सिंह भी सचिव बनाए गए हैं। कुछ उन नेताओं को भी शामिल किया गया है जो चुनाव हार गए थे। पूर्व विधायक भी इसमें शामिल हैं।

राजनीतिक मामलों की समिति

इसमें 25 नेता हैं। इनमें प्रदेश कांग्रेस प्रभारी जितेन्द्र सिंह, प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, कमलनाथ, दिग्विजय सिंह, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार समेत कांतिलाल भूरिया, अजय सिंह, अरुण यादव, विवेक तन्खा अशोक सिंह, मीनाक्षी नटराजन, कमलेश्वर पटेल, ओंकार सिंह मरकाम, फूल सिंह बरैया, सज्जन सिंह वर्मा, गोविंद सिंह, एनपी प्रजापति, नकुलनाथ, बाला बच्चन, डॉ. विजय लक्ष्मी साधौ, शोभा ओझा, आरिफ मसूद, तरुण भनोत, प्रवीण पाठक, सत्यपाल सिंह सिकरवार शामिल हैं।

यह भी पढ़ें- जमीन की इतनी गहराई में दौड़ेगी इंदौर मेट्रो, अहमदाबाद से लिया गया कॉन्सेप्ट

अनुशासन समिति

पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष एवं अमरपाटन से विधायक राजेन्द्र सिंह अध्यक्ष बनाए गए हैं। सुरेन्द्र चौधरी, अजीता बाजपेयी, शेख अलीम, दिलीप गुर्जर इस समिति के सदस्य हैं।

परिसीमन समिति

परिसीमन को देखते हुए पार्टी ने समिति गठित की है। वरिष्ठ अधिवक्ता एवं राज्यसभा सदस्य विवेक तन्खा की अध्यक्षता वाली समिति में उमंग सिंघार, के.के मिश्रा, अभय मिश्रा, साहब सिंह गुर्जर, वी.के बाथम सदस्य हैं। जबकि, जेपी धनोपिया संयोजक हैं।