Kailash Vijayvargiya - मप्र के वरिष्ठ बीजेपी नेता और कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय एक बार फिर अपने बयान के लिए सुर्खियों में हैं। उन्होंने सार्वजनिक रूप से अपनी ही सरकार के एक विभाग के अधिकारियों पर मनमानी का आरोप लगाया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के समक्ष बोलते हुए उन्होंने कहा कि वन विभाग के अफसर उनकी नहीं सुनते। इंदौर नगर निगम के कार्यक्रम में कैलाश विजयवर्गीय ने स्पष्ट कहा कि हमें पर्याप्त पौधे समय पर नहीं मिल पा रहे हैं, वन विभाग से सहयोग नहीं मिल रहा है। उनका यह बयान वायरल हो गया। कांग्रेस ने इस बयान पर कैलाश विजयवर्गीय पर जोरदार कटाक्ष किया है। विजयवर्गीय को असहाय बताते हुए कांग्रेस ने कहा कि शेर को नए राजा ने पिंजरे में जकड़ दिया है!