
भोपाल. मध्य प्रदेश में बीते 24 घंटों में प्रदेशभर में कोरोना के 2546 नए संक्रमित मिले हैं। इसके बाद प्रदेश में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 298057 हो गई है। वहीं, संक्रमण से मरने वालों की संख्या 3998 पहुंची है।
इंदौर पहले पायदान पर
आर्थिक राजधानी इंदौर में बीते 24 घंटों के दौरान 638 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इसके बाद शहर में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 70309 हो गई है। जबकि, यहां संक्रमण का शिकार होकर अब तक 962 लोग जान गवां चुके हैं। इंदौर में 65139 लोग स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं। अभी कुल 4208 एक्टिव केस हैं।
राजधानी भोपाल अब भी दूसरे नम्बर पर
राजधानी भोपाल में कोरोना के 24 घंटों के दोरान 499 नए मामले सामने आए। इसके बाद शहर में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 51950 हो गई है। शहर में अब तक कोरोना के 633 संक्रमित अपनी जान गवा चुके हैं। राहत की बात ये है कि, इनमें से 46945 लोग अब तक स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, शहर में अब भी 4372 एक्टिव केसेज हैं।
प्रदेश के अन्य जिले जहां अब भी बढ़ रही है कोरोना संक्रमितों की संख्या
1- जबलपुर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 19175 हो गई है। शहर में अब तक 267 मरीजों की मौत हो चुकी है। शहर में अब तक 17625 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 1283 केस अब भी एक्टिव हैं।
2- ग्वालियर में अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 17642 हो चुकी है। जबकि, 236 मरीजों की अब तक जान जा चुकी है। शहर में अब तक 16794 मरीज अब तक पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। जबकि अब तक शहर में 612 केस एक्टिव हैं।
3- खरगौन में अब तक कोरोना के संक्रमितों की संख्या 6479 हो गई है। इनमें से 119 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 5923 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि 437 केस अब भी एक्टिव हैं।
4- सागर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 6224 हो गई है। इनमें से 154 मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं 5740 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 330 केस अब भी एक्टिव हैं।
5- उज्जैन में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 6162 हो गई है। जिले में अब तक 110 मरीज अपनी जान गवा चुके हैं। साथ ही 5276 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। हालांकि, शहर में अब भी 776 एक्टिव केस हैं।
6- रतलाम में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 5887 हो चुकी है। इनमें से 92 मरीज की मौत हो गई है। वहीं 5143 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 652 केस अब भी एक्टिव हैं।
7- बैतुल में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 4771 हो गई है। इनमें से 82 मरीज को मौत भी हो चुकी है। जबकि, 4183 लोग अब तक पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं, 506 केस अब भी एक्टिव हैं।
8- रीवा में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 4453 हो गई है। इनमें 36 मरीजों की अब तक मौत हो चुकी है। जबकि, 4276 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल, शहर में अब भी 141 केस एक्टिव हैं।
9- धार में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 4520 हो गई है। इनमें से 61 मरीजों को मौत हो चुकी है। जबकि, 4290 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल, जिले में अब भी 169 केस एक्टिव हैं।
10- होशंगाबाद में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 4129 हो चुकी है। यहां 62 मरीज की मौत भी हो चुकी है। इनमें से 3970 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 97 केस अब भी एक्टिव हैं।
Published on:
02 Apr 2021 07:07 am
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
